बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Murder: सिर पर कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बैतूल जिले के मोहदा थाना क्षेत्र में महिला दिवस पर एक महिला के साथ दर्दनाक और दुखद घटना हो गई। दामजीपुरा क्षेत्र के ग्राम जोगली में एक आरोपी ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
घटना की सूचना मिलने पर दामजीपुरा चौकी प्रभारी केन्डिया धुर्वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार पिंटू पिता चम्पालाल वट्टी निवासी देसली, अपनी ससुराल में जोगली ही रहता था। आज सुबह 5 से 6 बजे के आसपास उसने अपनी पत्नी सुमिन्त्रा मर्सकोले (22) पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या करने के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गया।
आरोपी का एक 2 साल का बेटा भी है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का पिता भी 5 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी को मारकर जेल में सजा काट रहा है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस के द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। चौकी प्रभारी केन्डिया धुर्वे ने बताया कि मोहदा थाना प्रभारी भी थोड़ी देर बाद घटना स्थल पर पहुंचने वाले हैं।



