बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नि:शक्त दुकानदार ने पड़ोसी व्यवसायी पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप, पुलिस थाने में की शिकायत

  • शैलेंद्र गुप्ता, शाहपुर
    बैतूल जिले के शाहपुर नगर के पुराने बस स्टैंड पर अस्थाई टप रखकर सब्जी एवं पाउच का विक्रय करने वाले एक पांव से नि:शक्त रूपलाल मालवीय ने शाहपुर थाने में आवेदन देकर पान एवं पेट्रोल का व्यवसाय करने वाले पड़ोसी दुकानदार पर आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

    आवेदक रूपलाल मालवीय ने अपने आवेदन में बताया कि मैं 90 प्रतिशत विकलांग है। मेरी 4 बेटियां एवं 1 बेटा है। जिनका भरण-पोषण करने वाला मैं अकेला व्यक्ति हूं। मेरे माता-पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। मैं अपने तथा परिवार के जीवन यापन के लिए पुराने बस स्टैंड पर एक अस्थाई टप रख कर उसमें सब्जी तथा पाउच का विक्रय कर के अपने परिवार के लिए 2 जून की रोटी का इंतजाम करता हूँ।

    मेरी दुकान के बगल वाले दुकानदार जो कि पान और पेट्रोल का व्यवसाय करता है, मेरी दुकान के सामने उसकी मोटर साइकिल और हाथ ठेला लगाकर मेरी दुकान में आड़ कर देता है। जिससे मुझे दुकान खोलने में बहुत परेशानी एवं दिक्कत होती है। वह आए दिन मुझे धमकी देकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर मुझे अपमानित करता है। मैं एक पांव से नि:शक्त हूं। जिससे मैं कभी भी गिर जाता हूँ। आवेदक ने थाने में आवेदन देकर अधिकारियों से उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button