बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

देखें वीडियो… ये देश है वीर जवानों का… पर जमकर झूमे पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    शानदार गीत-संगीत और मौका ही झूमने-नाचने का हो तो फिर आम आदमी हो या वीवीआइपी, कोई भी अपने आप को थिरकने, झूमने और नाचने से नहीं रोक सकता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े दिग्गज भी विभिन्न अवसरों पर झूमते-थिरकते नजर आ जाते हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व पीएचई मंत्री (Former PHE Minister) और मुलताई विधायक सुखदेव पांसे (Sukhdev Panse) का भी जबरदस्त डांस (dance) करते हुए एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं।

    आमला निवासी और कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर ने भी पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे का यह वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है। इस वीडियो में श्री पांसे एक विवाह समारोह में ‘ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का…’ गाने की धुन पर कुछ लोगों के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। श्री पांसे का यह डांस लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि श्री पांसे की पहचान एक धीर गम्भीर नेता के रूप में है और उनका यह अंदाज सम्भवतः लोग पहली बार देख रहे हैं।

    यह भी देखें… विधायक ब्रह्मा भलावी ने बजाए ढोल, ग्रामीणों के साथ जमकर थिरके (देखें वीडियो)

    इस वीडियो के बारे में कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर ने ‘बैतूल अपडेट’ को बताया कि हाल ही में उनकी सारणी निवासी फ्रेंड जयश्री देशमुख की बिटिया और आमला निवासी पत्रकार नितिन देशमुख की भांजी की शादी आमला के गोविंद कॉलोनी से हुई है। इसी शादी में पूर्व मंत्री श्री पांसे भी शामिल हुए। यह वीडियो उसी दौरान का है।

    यह भी देखें… ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने’ गाने पर जमकर थिरकीं दबंग विधायक रामबाई

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button