बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले से जाएंगे 15 से 20 हजार लोग

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर आगामी 15 नवंबर को भोपाल में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर आज दोपहर में भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में सांसद डीडी उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजलाल जावलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व विधायक मंगल सिंह, महेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र आर्य, जिला सह मीडिया प्रभारी विशाल बतरा, युवा नेता दीपक उइके, सीताराम चढ़ोकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
    ◆ यह भी पढ़ें••• सावधान… 15 नवम्बर को ना बनाएं बस से यात्रा का प्लान
    पत्रकार वार्ता में सांसद श्री उइके ने जानकारी दी कि आजादी की लड़ाई में जनजातीय समाज का बड़ा योगदान रहा है। यही कारण है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का विशाल आयोजन 15 नवंबर को भोपाल में किया जा रहा है। जनजातीय समाज के हजारों लोगों ने आजादी की लड़ाई में न केवल योगदान दिया बल्कि कई लोगों ने अपने प्राणों की आहूति तक दी। जनजातीय समाज का विस्तृत कार्य क्षेत्र रहा, लेकिन उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। अब कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें उचित स्थान दिया है। सांसद श्री उइके ने बताया कि भोपाल में होने वाले इस आयोजन में जिले से 15 से 20 हजार लोग शामिल हो सकते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य है अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में सुविधाजनक रूप से शामिल करवाए। इसके लिए 320 बसों और अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई है। गौरव दिवस का आयोजन 15 से 22 नवंबर तक पूरे सप्ताह भर किया जाएगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button