देश/विदेश अपडेटबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Tractor Trolly palti : खाद और मजदूर लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 17 लोग घायल, 8 की हालत गंभीर

▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला
Tractor Trolly palti : बैतूल जिले के आमला ब्लॉक में शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए। इनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली खाद लेकर ग्राम तिरमहू जा रही थी। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

मजदूरों ने बताया कि वे ग्राम तिरमहू के सोनू के खेत पर काम करने जा रहे थे। अचानक मोड़ में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होने से पलट गई। जिससे उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए। घायलों को गौरव जांगड़े और उनके साथियों ने निजी वाहन से आमला अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें…BMO ko Rishwat Lete Pakda : लोकायुक्त की टीम ने मुलताई बीएमओ को 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को सिर, हाथ, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर आमला टीआई संतोष पंद्रे पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें…New jila panchayat adhyaksh : राजा पंवार बने जिला पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष, कांग्रेस से राजेंद्र कवड़े ने लिया नामांकन वापस, जश्र मनाने में जुटे भाजपाई

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में छन्नू मोतीलाल सोनी, मोहन, पुष्पलता लखन, रुपाली मोतीलाल, मोहन भूरिया, तब्बू मंगल, बसंती, मनीषा कमलेश शामिल हैं। इनको बैतूल रेफर किया है। घायलों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। उमेश, कल्पना मंगल, सफू, काशी, काजल मंगल, शिफाली रामदास, लक्ष्मी, बिजली, करण का उपचार आमला चिकित्सालय में किया गया है। जिनमें से कुछ घायल आमला में भर्ती हैं। बाकी लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें…बैतूल में बड़ी चोरी : भोपाल गया था परिवार, चोरों ने किया सूना घर पूरा साफ, साढ़े तीन लाख के जेवरात और नकदी चुराई, लोगों में दहशत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button