बैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

क्या भीख में मिली आजादी का महोत्सव मना रही सरकार: हेमंत


बैतूल। देश में चल रहे स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के महोत्सव को ले कर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हेमन्त पगारिया ने शासन और प्रशासन से पूछा है कि क्या सरकार पूरे देश में भीख में मिली आजादी के 75 वर्ष का महोत्सव मना रही है? यदि सरकार फिल्मी अदाकारा कंगना रनौत के इस वक्तव्य से सहमत नहीं है तो उससे तत्काल पद्मश्री सम्मान वापस लेते हुए उस पर प्रकरण दर्ज करना चाहिए, क्योंकि उसने हमारे देश के हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनकी शहादत और उनके परिवार सहित देश के हर देश भक्त नागरिकों का अपमान किया है। उसका यह अपराध अक्षम्य है। पगारिया ने आगे कहा कि बैतूल जिला भी स्वतंत्रता की लड़ाई का केन्द्र बिन्दु रहा है और यहाँ बहुत से प्रमुख आन्दोलन हुए। इसमें विष्णु सिंह गोंड आदि शहीद हो गये एवं सैकडों लोगों को जेल की सजा हुई। इस आन्दोलन में जनजाति समाज का प्रमुख योगदान रहा जिससे देश स्वतंत्र हुआ। रनौत के इस बयान से पूरे विश्व में भारत की किरकिरी हो रही है। इस विकृत मानसिकता को पद्मश्री देने से बाकी सभी पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवियों का भी अपमान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button