बड़ी खबरें

OMG : पत्नी का ऐसा खौफ, एक महीने से सौ फीट ऊंचे पेड़ पर रह रहा पति, समझाने वालों पर बरसाता है पत्थर

fear of wife : पति-पत्नी के बीच कहा सुनी तो होती ही रहती है। कुछ मामलों में पति द्वारा पत्नी पर अत्याचार किए जाने के मामले भी सामने आते हैं। लेकिन, पति ही पत्नी के जुल्मों सितम से त्रस्त हो, ऐसा विरले मामलों में ही होता है। इन सबके बीच उत्तरप्रदेश से एक ऐसी खबर आई है जो होश उड़ा देगी। यहां एक व्यक्ति करीब एक महीने से सौ फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर रहने को मजबूर है। कहा जा रहा है कि पत्नी के खौफ के कारण वह ऐसा करने को विवश है।

मामला उत्‍तर प्रदेश के मऊ जिले का है। यहां राम प्रवेश नाम का व्यक्ति गांव के बीच स्थित लगभग 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर चढ़कर लगभग एक महीने से उस पर रह रहा है। जिसकी वजह से गांव के लोगों में आक्रोश है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर उसका वीडियो बनाकर ले गई है ताक‍ि आगे की कार्रवाई की जा सके।

राम प्रवेश अभी भी ताड़ के पेड़ पर ही रह रहा है और स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उसे कोई समझाने या फिर से उतारने की कोशिश करता है, तो वह पेड़ पर रखे ईट पत्थरों से उन लोगों पर हमला कर देता है। इसल‍िए गांव का कोई भी शख्‍स उस पेड़ के नजदीक भी नहीं जा रहा है।

घरवाले उसे भोजन, पानी पेड़ पर ही उपलब्‍ध करवा रहे हैं। राम प्रवेश पेड़ से रस्सी लटकाता है तो पर‍िवारवाले उस पर खाना बांध देते हैं। इसके बाद राम प्रवेश पेड़ पर ही अपना भोजन पानी लेता है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि वह देर रात पेड़ से उतरकर अपने अन्य क्रियाकलाप कर फ‍िर से पेड़ पर चढ़ जाता है।

पेड़ की ऊंचाई से लोगों के घरों के आंगन में होने वाले महिलाओं के क्रियाकलाप राम प्रवेश द्वारा देखे जाने से गांव की महिलाओं में गुस्‍सा है। उन्होंने उस व्यक्ति को पेड़ से जल्द से जल्द उतारने के लिए ग्राम प्रधान से शिकायत की है।

पेड़ पर चढ़े व्यक्ति के पिता विशूनराम का आरोप है कि उसकी बहू आए दिन उसके बेटे से झगड़ा करती है और मारपीट करती है। इससे नाराज होकर उनका बेटा लगभग 1 महीने से पेड़ पर चढ़कर रह रहा है। उसकी बहू और उसके बेटे का आए दिन झगड़ा होता रहता है और बहू अकसर उसके बेटे के साथ मारपीट करती है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई है और पुलिस आई भी थी और वीडियो बनाकर ले गई है।

वहीं बसारथपुर के ग्राम प्रधान दीपक का कहना है कि उक्त व्यक्ति राम प्रवेश और उसके परिवार में किसी बात को लेकर अनबन चल रही है। जिसकी वजह से वह लगभग 25 दिन से पेड़ पर रह रहा है। गांववालों ने उसके पेड़ पर रहने की वजह से लोगों की निजता पर प्रभाव पड़ रहा है। कई महिलाओं ने उसकी आकर शिकायत की है क्योंकि ताल गांव के बीचों बीच है और उतनी ऊंचाई से सभी के घरों के आंगन में दिखाई पड़ता है। इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी गई है।

News & Image Source :  https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/mau-omg-news-due-to-fear-of-wife-husband-has-built-a-house-on-a-100-feet-high-palm-tree-for-last-1-month-read-its-full-story-4499571.html

Related Articles

Back to top button