बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बोरदेही को मिली उप तहसील कार्यालय भवन की सौगात; सांसद, विधायक ने किया उद्घाटन

  • उत्तम मालवीय (9425003881)
    बैतूल।
    सांसद डीडी उइके एवं विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे ने रविवार को जिले के बोरदेही में 85 लाख रुपए की लागत से निर्मित उप तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस भी मौजूद थे। इस भवन के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को तहसील कार्यालय से संबंधित कार्यों में सुविधा मिलेगी। सांसद श्री उइके एवं विधायक डॉ पंडाग्रे ने रविवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 498.76 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आमला से सारणी मार्ग के लिए भी भूमि पूजन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री बैंस, स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button