बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कोहरे के कारण हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल-इटारसी नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम घने कोहरे के कारण सुबह 5 बजे के लगभग एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। यह ट्रक शक्कर भर कर बैतूल से भोपाल जा रहा था।

    हाईवे पर तेज रफ्तार कार पलटी: एक की मौत, तीन गंभीर

    जानकारी के अनुसार आज सुबह बेहद घना कोहरा था। इसके चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी। इसके चलते बैतूल से भोपाल की ओर जा रहा एक ट्रक बरेठा घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक के अनुसार घने कोहरे के कारण कुछ समझ ही नहीं आया।

    नेशनल हाईवे पर पलटा 407 वाहन: दस लोग घायल, पांच बैतूल रेफर

    ट्रक पलटने के कारण कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। इस पर सड़क पर पलटे ट्रक को एक ओर किया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो पाया। यही नहीं एक दूसरे ट्रक में शक्कर के कट्टे भरकर भोपाल भिजवाए गए।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button