बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कांग्रेस नेताओं को न्यायालय से मिली अग्रिम जमानत

कांग्रेसियों ने इस मुद्दे को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था।
  • उत्तम मालवीय, बैतूल ® 9425003881
    स्थानीय जेएच कॉलेज में प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने जिन चार कांग्रेस नेताओं पर प्रकरण दर्ज किया था, उन सभी को बैतूल न्यायालय ने अग्रिम जमानत दे दी है। युवा अधिवक्ता अंशुल गर्ग ने बताया कि पुलिस ने कांग्रेस नेता मोनू बड़ोनिया, गुड्डू ठाकुर मनीष साहू एवं एक छात्र के खिलाफ धारा 353 (शासकीय कार्य मे बाधा) एवं धारा 342 (अवरोध उत्पन्न करना) के तहत प्रकरण दर्ज किया था। इनकी ओर से अग्रिम जमानत का आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने सभी को अग्रिम जमानत दिए जाने के आदेश किए हैं। उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर हाल ही में कांग्रेस ने रैली निकालकर ज्ञापन भी सौंपा था और प्रकरण में खात्मा लगाने की मांग की थी।
    कांग्रेस के बैतूल ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया समेत 4 पर एफआईआर
    गरजे विधायक डागा: कार्यकर्ताओं पर नहीं बल्कि मुझ पर करों मामला दर्ज 

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button