देश/विदेश अपडेटबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Kushabhau thakare janm shatabdi : भाजपा कार्यकर्ता संगठन आधारित पार्टी, जबकि कांग्रेस सत्ता आधारित पार्टी : हेमंत खंडेलवाल

• निखिल सोनी, आठनेर
शुक्रवार को आठनेर भाजपा मंडल (Athner BJP Mandal) द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी (Kushabhau thakare janm shatabdi) कार्यक्रम मनाया गया। अभिनन्दन स्वीट सभा हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद (Member of parliament) दुर्गादास उईके और वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व सांसद विधायक हेमंत खंडेलवाल पहुंचे थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा संगठन की विस्तार से जानकारी दी। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि भाजपा आज कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी समारोह मना रही है। संगठन कार्यकर्ताओं के आधार पर चलकर आज पूरे देश में मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। उनके द्वारा बताए गया कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जबकि कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी होकर पूरे देश से कमजोर हो रही है।

श्री खंडेलवाल ने कहा है कि वर्षों पूर्व कुशाभाऊ ठाकरे बैतूल पहुंचे थे। वे सामान्य व्यक्ति की तरह एक सरकारी बस में सफर करते हुए बैतूल पहुंचे थे। उनकी प्रेरणा के बाद पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल ने चुनाव लड़कर भारी मतों से चुनाव जीता। आज लगातार आठ बार से भाजपा लोकसभा चुनाव जीत रही है।

कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा पूरे देश में आम जनता के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं (public welfare schemes) के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) विश्व के नंबर एक नेता के रूप में पहचान बनाने वाले पहले नेता बने। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के ग्राम पंचायत के सरपंचों द्वारा भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील टेकपुरे, जिला पंचायत सदस्य अर्चना कृष्णा गायकी, जनपद अध्यक्ष रोशनी ईवने, पूर्णिमा सतीश धाकड, नप अध्यक्ष सूरज राठौर, मनोज जगताप, शिवदयाल आजाद, गोलू सोनी, प्रकाश आवठे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button