मंडी भाव

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 18 सितंबर: गेहूं की आवक बढ़ी, सोयाबीन और चना में उतार-चढ़ाव

Betul Mandi Bhav: बैतूल स्थित कृषि उपज मंडी में आज 18 सितंबर को कल के मुकाबले आवक में बढ़ोतरी हुई है। वहीं विभिन्न कृषि उपजों के भाव में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। कुछ के भाव में जहां उछाल आया, वहीं कुछ के भाव में गिरावट देखने को मिली। इससे किसानों पर भी मिला-जुला असर देखने को मिला।

सोयाबीन के Betul Mandi Bhav

18 सितंबर की स्थिति को पहले समझें। इस दिन सोयाबीन पीली की कुल आवक 380 क्विंटल दर्ज की गई। इसके भाव न्यूनतम 3750 रुपये, अधिकतम 4361 रुपये और औसतन 4200 रुपये रहे।

चना के Betul Mandi Bhav

आज चना 10 क्विंटल आया और इसका न्यूनतम भाव 4851 रुपये, अधिकतम 5340 रुपये तथा प्रचलित भाव 5200 रुपये दर्ज हुआ।

मक्का के Betul Mandi Bhav

मक्का की आवक आज 145 क्विंटल रही, जिसके भाव 1949 से 2080 रुपये के बीच रहे और औसतन 2050 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

गेहूं के Betul Mandi Bhav

गेहूं की आवक 2469 क्विंटल दर्ज हुई, जो आज की सबसे ज्यादा थी। इसका न्यूनतम भाव 2503 रुपये, अधिकतम 2710 रुपये और प्रचलित भाव 2630 रुपये रहा।

सरसो के Betul Mandi Bhav

सरसों की आवक 6 क्विंटल रही, जिसके भाव 5401 से 5501 रुपये तक रहे और औसतन 5401 रुपये पर बिक्री हुई।

मूंग के Betul Mandi Bhav

मूंग 2 क्विंटल आई और इसके भाव 5601 से 5701 रुपये तक रहे, औसतन 5660 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

उड़द के Betul Mandi Bhav

उड़द की आवक 8 क्विंटल दर्ज हुई, जिसके भाव 4001 से 5000 रुपये तक रहे और औसतन 4500 रुपये रहा। इस प्रकार 18 सितंबर को कुल आवक 3020 क्विंटल रही।

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 18 सितंबर: गेहूं की आवक बढ़ी, सोयाबीन और चना में उतार-चढ़ाव

17 सितंबर को यह थी स्थिति

  • अब 17 सितंबर के आंकड़े देखें। उस दिन सोयाबीन पीली की आवक 442 क्विंटल रही थी, जिसके भाव न्यूनतम 3851 रुपये, अधिकतम 4351 रुपये और प्रचलित भाव 4300 रुपये दर्ज हुए थे।
  • चना 18 क्विंटल आया था और उसके भाव 4851 से 5200 रुपये तक रहे, औसतन 5101 रुपये पर बिक्री हुई थी।
  • मक्का की आवक 160 क्विंटल रही थी और इसके भाव 1900 से 2115 रुपये तक रहे, प्रचलित भाव 2050 रुपये रहा था।
  • गेहूं की आवक 1629 क्विंटल रही थी और इसके भाव 2501 से 2719 रुपये तक रहे, औसतन 2654 रुपये पर बिक्री हुई थी।
  • सरसों की आवक 4 क्विंटल रही थी और इसके भाव 5500 रुपये पर स्थिर रहे थे।
  • मूंग की 5 क्विंटल आवक रही थी और इसके भाव 6701 रुपये पर स्थिर थे।
  • तुअर की 3 क्विंटल आवक हुई थी और इसका भाव 4901 रुपये रहा था। इस दिन कुल आवक 2261 क्विंटल रही थी।
Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 18 सितंबर: गेहूं की आवक बढ़ी, सोयाबीन और चना में उतार-चढ़ाव

दोनों दिनों की तुलनात्मक स्थिति

दोनों दिनों की तुलना से स्थिति और स्पष्ट होती है। सबसे पहले पीले सोयाबीन को देखें। 17 सितंबर को इसकी आवक 4412 क्विंटल थी जबकि 18 सितंबर को घटकर केवल 380 क्विंटल रह गई। यानी आवक में भारी कमी आई। इसके साथ ही भावों में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। 17 सितंबर को न्यूनतम भाव 3851 रुपये था जबकि 18 सितंबर को यह घटकर 3750 रुपये हो गया। अधिकतम भाव 4351 रुपये से बढ़कर 4361 रुपये हुआ और औसत भाव 4300 रुपये से घटकर 4200 रुपये रह गया।

चना के Betul Mandi Bhav में हुआ इजाफा

चना की स्थिति देखें तो 17 सितंबर को इसकी आवक 18 क्विंटल रही थी जो 18 सितंबर को घटकर 10 क्विंटल हो गई। न्यूनतम भाव दोनों दिन 4851 रुपये स्थिर रहा। अधिकतम भाव 5200 रुपये से बढ़कर 5340 रुपये हो गया और औसत भाव 5101 रुपये से बढ़कर 5200 रुपये तक पहुंच गया।

मक्का के Betul Mandi Bhav में अंतर नहीं

मक्का की आवक 17 सितंबर को 160 क्विंटल रही थी जबकि 18 सितंबर को घटकर 145 क्विंटल हो गई। न्यूनतम भाव 1900 रुपये से बढ़कर 1949 रुपये हो गया। अधिकतम भाव 2115 रुपये से घटकर 2080 रुपये रह गया, लेकिन प्रचलित भाव दोनों दिन समान यानी 2050 रुपये पर रहा।

गेहूं के Betul Mandi Bhav में गिरावट

गेहूं की स्थिति कुछ अलग रही। 17 सितंबर को इसकी आवक 1629 क्विंटल रही थी जबकि 18 सितंबर को यह बढ़कर 2469 क्विंटल हो गई। यानी गेहूं की आवक में बढ़ोतरी हुई। भावों की बात करें तो 17 सितंबर को न्यूनतम भाव 2501 रुपये था जबकि 18 सितंबर को थोड़ा बढ़कर 2503 रुपये हो गया। अधिकतम भाव 2719 रुपये से घटकर 2710 रुपये रह गया और औसत भाव 2654 रुपये से घटकर 2630 रुपये पर आ गया।

सरसो की आवक थोड़ी बढ़ी

सरसों में मामूली बदलाव देखने को मिला। 17 सितंबर को इसकी आवक 4 क्विंटल रही थी जबकि 18 सितंबर को बढ़कर 6 क्विंटल हो गई। भाव 17 सितंबर को 5500 रुपये था जबकि 18 सितंबर को 5401 से 5501 रुपये के बीच रहा और औसतन 5401 रुपये दर्ज हुआ।

मूंग और उड़द की स्थिति

18 सितंबर को मूंग और उड़द की आवक दर्ज हुई जबकि 17 सितंबर को इनकी कोई आवक नहीं थी। मूंग की 2 क्विंटल आवक रही और इसके भाव 5601 से 7401 रुपये के बीच रहे। उड़द की 8 क्विंटल आवक हुई और इसके भाव 4001 से 5000 रुपये तक रहे।

कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 18 सितंबर 2025 को आवक और भाव

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 18 सितंबर: गेहूं की आवक बढ़ी, सोयाबीन और चना में उतार-चढ़ाव
Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 18 सितंबर: गेहूं की आवक बढ़ी, सोयाबीन और चना में उतार-चढ़ाव

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button