Yoga For Weight Loss : अश्व संचालनासन योग से सुधारें मेटाबॉलिज्म और शरीर को बनाए स्वस्थ, जानें करने का तरीका और लाभ
Yoga For Weight Loss: Improve metabolism and keep the body healthy with Ashva Sambandharnasana yoga, know the way and benefits

Yoga For Weight Loss : सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, इसे सर्वांग व्यायाम भी कहा जाता है। केवल इसका ही नियमित रूप से अभ्यास करने से व्यक्ति को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। इसके अभ्यास से व्यक्ति का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। ‘सूर्य नमस्कार’ स्त्री, पुरुष, बाल, युवा तथा वृद्धों के लिए भी उपयोगी बताया गया है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, थायराइड, पीरियड्स प्रॉबलम्स जैसी समस्याओं को कम करने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। योगासन से शरीर की समस्याएं प्रभावी रूप से दूर होती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे आसन हैं, जिनका अभ्यास महिलाओं को नियमित रूप से करना चाहिए। इन आसन को करने से पीठ दर्द, पेट दर्द, कमर दर्द, पीरियड्स आदि कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे होते है।
शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्त रहने और बचाव के लिए योग सबसे आसान तरिका है। महिला हो या पुरुष, योग सभी के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना योग करना एक अच्छी आदत है। इससे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगी साथ ही मानसिक रूप से भी फायदा मिलेगा।

अश्व संचालन आसन (Ashwa Sanchalanasana)-
अश्व संचालनासन शारीरिक लाभ की एक श्रृंखला प्रदान करता है और इसे एक संतुलन मुद्रा भी माना जाता है क्योंकि रीढ़ ऊपर की ओर लंबी होती है जबकि हाथ जमीन पर होते हैं। ये विरोधी हरकतें व्यवसायी को स्थिरता पैदा करने के लिए विपरीत शक्तियों को बराबर करने के बारे में सिखाती हैं। यह पाठ बुद्धि/तर्क की शक्तियों और प्रकृति की अधिक सहज शक्तियों के बीच संतुलन पर भी लागू किया जा सकता है।
- Also Read: Free Electricity: बिजली का बिल हो जाएगा Free! सरकार लाई जबरदस्त स्कीम, मुफ्त में चलेंगे AC-Cooler
अश्व संचालनासन करने का तरीका (Yoga For Weight Loss)
- सबसे पहले चटाई पर सीधे खड़े हो जाएं और पंजे को जमीन पर ही रखते हुए दाएं पैर के घुटने से मोड़ लें। इसके बाद अपने बाएं पैर को सीधा रखते हुए जितना हो सके शरीर के पीछे ले जाएं।
- अब अपने दोनों हाथों को दाएं पैर के बराबर में रखें और एकदम सामने की ओर देंखे। इसी मुद्रा में सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
- कुछ देर इसी अवस्था में बने रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।
- Also Read: Free Electricity: बिजली का बिल हो जाएगा Free! सरकार लाई जबरदस्त स्कीम, मुफ्त में चलेंगे AC-Cooler
अश्व संचालनासन के लाभ- (Yoga For Weight Loss)
- यह हिप्स के लिए बहुत फायदेमंद योगाभ्यास है क्योंकि इसकी फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है। यही नहीं, इसके सही तरके से करने पर पुरे शरीर की स्टिफनेस को कम करता है और बॉडी को लचीलापन बनाता है।
- यह पैरों की दर्द को कम करने में अहम रोल अदा करता है।
- इस योगाभ्यास से आपके घुटने को मजबूती मिलती है।
- इसका सही तरीके से अभ्यास करने पर कमर की दर्द से निजात मिल सकता है।
- अश्व संचालनासन नियमित रूप से करने पर वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए जो लोग मोटापे से परेशान हैं उसे इस आसन को करते समय मेन्टेन करना चाहिए।
- इसका नियमित अभ्यास पेट, लिवर, किडनी के लिए लाभदायक है।
- जो लोग स्पोर्ट्स में जाना चाहते हैं उनको इस योग को अच्छी तरह से सीख कर अपने रूटीन में शामिल करनी चाहिए।
- यह योग उनके लिए बहुत मुफीद है जिनको सांस या अस्थमा की शिकायत है।
- यह लोअर बॉडी को मजबूत करता है और साथ ही साथ शरीर के ऊपरी हिस्सा के लिए पिलर का काम करता है।
स्वास्थ्य अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



