स्वास्थ्य अपडेट

Yoga for Garudasan: गठिया के दर्द से परेशान है तो रोजाना करें गरूड़ासन, होंगी कई समस्‍याएं दूर

Yoga for Garudasan, garudasana benefits,garudasana yoga, garudasana pdf, garudasana steps, garudasana in hindi garudasana steps and benefits, garudasana contraindications, garudasana information

Yoga for Garudasan: गठिया के दर्द से परेशान है तो रोजाना करें गरूड़ासन, होंगी कई समस्‍याएं दूर
Source: Credit – Social Media

Yoga for Garudasan: गरूड़ासन योगासनों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, इसे सर्वांग व्यायाम भी कहा जाता है। केवल इसका ही नियमित रूप से अभ्यास करने से व्यक्ति को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। इसके अभ्यास से व्यक्ति का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। ‘गरूड़ासन’ स्त्री, पुरुष, बाल, युवा तथा वृद्धों के लिए भी उपयोगी बताया गया है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, थायराइड, पीरियड्स प्रॉबलम्स जैसी समस्याओं को कम करने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। योगासन से शरीर की समस्याएं प्रभावी रूप से दूर होती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे आसन हैं, जिनका अभ्यास महिलाओं को नियमित रूप से करना चाहिए। इन आसन को करने से पीठ दर्द, पेट दर्द, कमर दर्द, पीरियड्स आदि कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे होते है।

शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्‍त रहने और बचाव के लिए योग सबसे आसान तरिका है। महिला हो या पुरुष, योग सभी के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना योग करना एक अच्‍छी आदत है। इससे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ रहेंगी साथ ही मानसिक रूप से भी फायदा मिलेगा।

योग साइंस के अनुसार, गरुड़ासन साधारण कठिनाई या बेसिक लेवल का आसन है। इसे विन्यास शैली का आसन माना जाता है। गरुड़ासन का अभ्यास एक पैर पर 15-30 सेकेंड के लिए ही करना चाहिए। फिर इसे दूसरे पैर पर भी किया जा सकता है।

Yoga for Garudasan: गठिया के दर्द से परेशान है तो रोजाना करें गरूड़ासन, होंगी कई समस्‍याएं दूर
Source: Credit – Social Media

गरुड़ासन करने की विधि-

सबसे पहले ताड़ासन मुद्रा में खड़े हो जाएं। अब सांस लेते हुए अपने घुटनों को मोड़े और दोनों हाथों को सामने की ओर फैलाएं। अब पूरी बॉडी का बैलेंस दाएं पैर लें और बाएं पैर को ऊपर की ओर उठाएं। अब बाएं पैर को दाई टांग के आगे घूमाते हुए पीछे की ओर ले जाएं। अब अपने दोनों हाथों की कोहनी से क्रॉस करते हुए मोड़ना है। इस के बाद दोनों हथेलियों को नमस्कार की मुद्रा में रखें।

गरूड़ासन के फायदे (Yoga for Garudasan)

  • गरुड़ासन करने से कंधे, जांघों, हिप्स, एड़ियों, पिं​डलियों और अपर बैक में खिंचाव आता है। जबकि इसके नियमित अभ्यास से एड़ियों और पिंडलियों को मजबूती मिलती है।
  • जांघों, हिप्स, अपर बैक और कंधों को स्ट्रेच मिलता है।
  • ध्यान केंद्रित करने और शरीर का संतुलन बढ़ाता है।
  • पैरों की मांसपेशियां और कॉफ मसल्स मजबूत होती हैं।
  • रूमेटिज्म, आमवात, आर्थराइटिस और साइटिका का दर्द कम करता है।
  • कमर, पैरों और हिप्स को ज्यादा लचीला बनाने में मदद करता है।
  • ये आसन स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करता है।
  • एकाग्रता में सुधार लाता है।
  • गरूड़ासन कटिस्‍नायुशूल (साइटिका) और गठिया के लिए चिकित्‍सीय है।

स्वास्थ्य अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button