मनोरंजन अपडेट

Wildlife : आमने-सामने आए कोबरा और बाघ, दबे पांव भागा जंगल का राजा

Wildlife : बाघ (टाइगर) को जंगल का राजा कहा जाता है। वह बड़े से बड़े जानवर को भी मिनटों में पस्त कर उसका शिकार कर डालता है। वह इतना खूंखार होता है कि जंगल का हर जानवर उससे खौफजदां होता है और इसी बात की दुआ मांगता है कि बाघ से कभी उसका आमना-सामना न हो।

Wildlife : आमने-सामने आए कोबरा और बाघ, दबे पांव भागा जंगल का राजा
Wildlife : बाघ (टाइगर) को जंगल का राजा कहा जाता है। वह बड़े से बड़े जानवर को भी मिनटों में पस्त कर उसका शिकार कर डालता है। वह इतना खूंखार होता है कि जंगल का हर जानवर उससे खौफजदां होता है और इसी बात की दुआ मांगता है कि बाघ से कभी उसका आमना-सामना न हो।

दूसरी ओर सांपों में सबसे खतरनाक और खूंखार कोबरा को माना जाता है। कोबरा के पास सबसे घातक क्षमता उसका जहर होती है। इसके सहारे वह इंसानों को ही नहीं बल्कि बड़े से बड़े जानवर को भी कुछ ही मिनटों में मौत की नींद सुला सकता है। यही कारण है कि कोबरा से भी सभी खौफ खाते हैं।

इसमें तो अब कोई शक नहीं रहा कि यह दोनों ही अपने-अपने हुनर और क्षमता के कारण बादशाह कहे जा सकते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि यह दोनों यदि एक-दूसरे के सामने आ जाए तो क्या होगा? क्या यह संभव है कि बाघ जैसे बड़े आकार के प्राणी के सामने भी अपेक्षाकृत छोटा सा कोबरा झुकने को तैयार नहीं हो सकता है?

आप सोचेंगे कि भला यह कैसे हो सकता है। बाघ तो आखिर बाघ ही होता है। लेकिन, ऐसा नहीं है। कोबरा यदि तैश में या अपनी पर आ जाए तो वह बाघ को भी अपने कदम वापस खींचने को मजबूर कर सकता है। इन दोनों की इसी भिड़ंत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर Massimo (@Rainmaker1973) एकाउंट से शेयर किया गया है। इसे कैप्शन दिया गया है- ‘यहां तक कि खूंखार बाघ भी जानता है कि किंग कोबरा से भिड़ना ठीक नहीं है।’ इस वीडियो को कुछ ही दिनों में 86 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स इसे जमकर लाइक और रिपोस्ट भी कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप एक पगडंडी से आ रहा है। रास्ते से पानी भी बह रहा है। इसी बीच अचानक उसके सामने एक कोबरा सांप आ जाता है। दोनों एक-दूसरे को देखते हैं और दोनों ही ठिठक जाते हैं। बाघ यहां से आगे आना चाहता है, लेकिन कोबरा उसे देखकर वहीं रूक जाता है और बाघ की ओर देखते हुए अपना फन फैला लेता है।

यहां बाघ को अपने लिए साफ खतरा महसूस होता है। ऐसे में वह आगे आने के बजाय वहीं रूक जाता है और कोबरा को अपनी ओर बढ़ते देख कर अपने कदम पीछे खींचते हुए पीछे चला जाता है। इस वीडियो में कोबरा की दिलेरी देखते हुए यूजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

यहां देखें कोबरा और बाघ का यह वीडियो…⇓

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button