धर्म/अध्यात्म अपडेट

Chandra Grahan Kab hai: होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण का साया! इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, यहां जानिए इस दौरान क्या करें और क्या न करें

Chandra Grahan Kab hai: When is Chandra Grahan: There will be shadow of lunar eclipse on Holi! These zodiac signs will be affected, know here what to do and what not to do during this period.

Chandra Grahan Kab hai: इस साल होली के शुभ मौके पर साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है। हालांकि इस साल की होली थोड़ी अलग होने वाली है, क्योंकि 100 सालों के बाद होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। बता दें कि सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच में आ जाती है, तब चंद्रग्रहण लगता है। वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण लगना खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है।

दरअसल, इस बात को लेकर बहुत से लोग कंफ्यूजन में हैं कि ग्रहण काल या सूतक काल में वो कैसे होली का त्योहार मनाएंगे या रंग खेलेंगे। अगर आप भी इसी बात को लेकर परेशान है तो आइए जानते है कब लग रहा च्रंद्र ग्रहण और इस दौरान क्‍या करें और क्‍या न करे….

चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan Kab hai)

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा और समापन दोपहर 3 बजकर 02 मिनट पर होगा। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी। 25 मार्च को लगने वाला है उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा यानी Penumbral lunar eclipse होगा।

क्या होता है उपच्छाया चंद्रग्रहण? (Chandra Grahan Kab hai)

उपछाया चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के, बाहरी हिस्से, पेनुम्ब्रा से होकर गुजरता है।

भारत के किस हिस्‍से में दिखेगा चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा देगा। होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण को इस साल अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्सों, स्पेन, इटली, पुर्तगाल, आयरलैंड आदि देशों और उनके शहरों में देखा जा सकेगा।

सूतक काल में नहीं कर सकते ये काम

चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। सूतक काल में देवी-देवताओं की पूजा या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

25 मार्च को लगने जा रहा है चंद्रग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। मिथुन, मकर, सिंह और धनु वालों के लिए यह साल का पहला चंद्रग्रहण बहुत ही शुभ माना जा रहा है और लाभ होने की संभावना भी बन रही है। इसके अलावा, यह चंद्र मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ माना जा रहा है।

यहां जानिए चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें

  • चंद्र ग्रहण के दौरान सिर्फ भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए, जो कि दस गुना फलदायी माना जाता है।
  • चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करके, गरीबों का दान देना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए। ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है।
  • ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरत मंदों को वस्त्र दान देने से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें

  • चंद्र ग्रहण के दौरान क्रोध न करें, क्रोध करने से अगले 15 दिन आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण न करें। साथ ही पूजा पाठ करना भी वर्जित माना जाता है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी सुनसान जगह या श्मशान भूमि के पास नहीं जाना चाहिए। इस दौरान नकारात्मक शक्तियां काफी ज्यादा हावी रहती हैं।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान व्यक्ति को किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है।
  • ग्रहण की अवधि में पति-पत्‍नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सुख-शांति खराब हो सकती है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button