मध्यप्रदेश अपडेट

Special Auxiliary Force Recruitment MP: मध्यप्रदेश में बनेगा नया ‘विशेष सहयोगी बल’, 1000 युवाओं की होगी भर्ती

Special Auxiliary Force Recruitment MP: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में जल्द ही एक नई सिक्योरिटी फोर्स का गठन किया जाएगा। इसे ‘विशेष सहयोगी बल’ नाम दिया गया है। इसमें 1000 युवाओं को भर्ती किया जाएगा। यह फोर्स पुलिस विभाग से जुड़ी रहेगी। इसके लिए प्रदेश के नक्सल प्रभावित 3 जिलों बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में युवाओं की भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस विशेष बल की घोषणा की थी। इस घोषणा के परिपालन में इस योजना के तहत इन 3 जिलों के 595 गांवों से स्थानीय निवासियों को ‘विशेष सहयोगी बल’ के रूप में पुलिस विभाग से जोड़ा जाएगा। इसमें कुल 1000 युवाओं को नियुक्तियां दी जाएंगी। राज्य शासन की इस पहल से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार का एक सशक्त अवसर स्थानीय अवसर पर प्राप्त हो सकेगा। साथ ही नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।

IBPS Vacancy 2024: सरकारी बैंकों में 9994 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें आवेदन

इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन (Special Auxiliary Force Recruitment MP)

विशेष सहयोगी बल के लिए युवाओं का चयन इंटरव्यू के जरिए होगा। इंटरव्यू में अभ्यर्थियों से उनके गांव और आसपास के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका उद्देश्य यह परखना है कि उम्मीदवार अपने स्थानीय परिवेश और सामाजिक परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं।

नियुक्ति के लिए यह है योग्यता (Special Auxiliary Force Recruitment MP)

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुछ विशिष्ट पात्रता शर्तें तय की गई हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि अन्य वर्गों के आवेदकों को कम से कम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। शारीरिक दक्षता परीक्षण के माध्यम से अभ्यर्थियों की आधारभूत फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा।

हर महीने 25 हजार का मानदेय (Special Auxiliary Force Recruitment MP)

विशेष सहयोगी बल के लिए भर्ती किए गए उम्मीदवारों को प्रति माह 25 हजार रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उनके कार्य प्रदर्शन की समीक्षा हर छह महीने में की जाएगी। यदि प्रदर्शन अपेक्षित स्तर पर नहीं पाया गया, तो संबंधित उम्मीदवार की सेवा समाप्त की जा सकती है।

चयन के बाद सेवा का अनुबंध (Special Auxiliary Force Recruitment MP)

चयनित उम्मीदवारों के साथ चयन के उपरांत संबंधित कार्यालय में सेवा अनुबंध किया जाएगा। यदि वे एसपी या अन्य अधिकारियों द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूर्णत: पालन करते हैं, तो उनकी सेवाएं आगे भी जारी रखी जाएंगी।

क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह (Special Auxiliary Force Recruitment MP)

इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर तीनों ही जिलों में युवाओं में खासा उत्साह है। अब उन्हें रोजगार की तलाश में बाहर जाने को विवश नहीं होना होगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही अच्छी-खासी नौकरी मिल सकेगी। यही कारण है कि वे जल्द भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। (Special Auxiliary Force Recruitment MP)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button