Valentine Day Video: वैलेंटाइन डे मनाने प्रेमिका की छत पर पहुंचा प्रेमी, मिलने वाले थे गले तभी आ धमकी मां, फिर चप्पल से… देखें वीडियो
Valentine Day Video: The lover reached the roof of the girlfriend to celebrate Valentine's Day, was about to meet, only then the mother came threatening, then with slippers... watch video
Valentine Day Video: आज वैलेंटाइन डे है। लवर्स इसे खूबसूरत तरीके से सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रेमी प्रेमिका अपने वीडियो शेयर करते हैं। लेकिन कुछ कपल ऐसे भी है जो गुपचुप तरीके से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर पाते हैं। कई बार बेचारे पकड़े जाते हैं और उनका बुरा हाल हो जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही हुआ। एक प्रेमी वैलेंटाइन डे मनाने के लिए प्रेमिका के छत पर पहुंचता है। यह दोनों गले मिलने वाले ही होते हैं, तभी प्रेमिका की मां वहां पहुंच जाती है। इसके बाद का जो नजारा है उसे लोग बड़े मजे लेकर देख रहे हैं।
- Also Read : Tiger Viral Video: टाइगर के साथ सेल्फी लेने उसके पीछे मोबाइल लेकर दौड़ पड़ा शख्स, आगे जो हुआ खुद देख लीजिए…
प्रेमिका से मिलने चुपके से छत पर पहुंचा प्रेमी(Valentine Day Video)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रेमी चुपके से प्रेमिका से मिलने के लिए छत पर पहुंचा है। इधर प्रेमिका पहले से ही छत पर प्रेमी का इंतजार कर रही थीं। दोनों छत पर बात कर ही रहे थे कि उन्हें पड़ोसी देख लेता है और तुरंत लड़की की मां को सारी कहानी बता देता है। इसके बाद लड़की की मां फौरन छत पर आ जाती है।
इस दौरान प्रेमी और प्रेमिका गले मिलने वाले ही होते हैं तभी मां आ जाती है। पैरों की आवाज सुनकर प्रेमी छत पर कहीं छिप जाता है, लेकिन पड़ोसी चिल्लाकर बता देता है कि लड़का वही छत पर ही छिपा है। फिर लड़की की मां उसे ढूंढने लगती है और ढूंढ कर दबोच ही लेती है। लड़के को पकड़ते हैं लड़की की मां कुटाई शुरू कर देती है। इसके बाद वह जैसे तैसे वहां से भागता है। फिर मां सीधी अपनी लड़की के पास पहुंचती है और उसकी भी कुटाई शुरू कर देती है। लड़की ने इतनी मार खाई है कि शायद ही वह दोबारा वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का सोचे।
यहां देखें वीडियो…
View this post on Instagram
वीडियो इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों लाइक और व्यूज बटोर चुका है।



