बड़ी खबरें

Crime News : फर्जी फेसबुक आईडी से बहन बनी भाई की दोस्त, फिर मिलने बुलाकर पिता और प्रेमी के साथ मिलकर कर उतारा मौत के घाट

Crime News : फर्जी फेसबुक आईडी से बहन बनी भाई की दोस्त, फिर मिलने बुलाकर पिता और प्रेमी के साथ मिलकर कर उतारा मौत के घाट
Crime News : फर्जी फेसबुक आईडी से बहन बनी भाई की दोस्त, फिर मिलने बुलाकर पिता और प्रेमी के साथ मिलकर कर उतारा मौत के घाट

Crime News (बैतूल): बैतूल मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक बहन का सनसनीखेज कारगुजारी का खुलासा हुआ है। उसने पहले तो फेसबुक पर फर्जी आईडी बना कर अपने भाई से दोस्ती की। इसके बाद उसे मिलने बुलाया। फिर वह जब मिलने आया तो अपने पिता और प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी बहन और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।

सारणी पुलिस थाना प्रभारी द्वारा जारी प्रेस नोट में जानकारी दी गई है कि घोडाडोंगरी कस्बे में स्टेशन रोड सेन्ट्रल चौक में 06 फरवरी की रात में करीबन 12.45 बजे काले रंग की कार में आये दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक लड़के के साथ लठ से मारपीट कर जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने साथ ले गये थे। यह घटना आसपास के लोगों ने देखी एवं रोकने का प्रयास किया किंतु ये लोग कार को तेजी से भगाकर ले गये।

जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी घोडाडोंगरी नरेन्द्र उईके एवं चौकी स्टाफ मौके पर पहुँचा तथा छानबीन की। जाँच उपरांत पाया गया कि दीपक वामने निवासी बेहडीढाना घोड़ाडोंगरी अपने घर से रात में लगभग 12.30 बजे निकला था और घर वापस नहीं आया। घटना स्थल पर जो स्मार्टवॉच टूटी पड़ी मिली थी, वह दीपक वामने की थी। ज्ञात हुआ कि जिस व्यक्ति के साथ मारपीट कर कार में बैठाकर ले गये हैं,वह दीपक वामने हैं।

Crime News : फर्जी फेसबुक आईडी से बहन बनी भाई की दोस्त, फिर मिलने बुलाकर पिता और प्रेमी के साथ मिलकर कर उतारा मौत के घाट
Murder News : फर्जी फेसबुक आईडी से बहन बनी भाई की दोस्त, फिर मिलने बुलाकर पिता और प्रेमी के साथ मिलकर कर उतारा मौत के घाट

इस संबंध में थाना सारणी में धारा 365 का अपराध पंजीबध्द किया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी द्वारा आईपीएस नरेन्द्र रावत के नेतृत्व में थाना प्रभारी सारणी अरविन्द कुमरे, थाना प्रभारी गंज देवकरण डेहरिया, थाना प्रभारी चोपना छत्रपाल धुर्वे, थाना प्रभारी रानीपुर अवधेश तिवारी, चौकी प्रभारी घोडाडोंगरी नरेन्द्र उईके, साईबर सेल बैतूल की टीम गठित की गई। टीम के व्दारा लगातार मेहनत कर भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्य एकत्रित किये गये।

मकान के लिए पिता बना बेटे का हत्यारा – Crime News

इन साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि दीपक वामने अपनी दादी के साथ बेहडीढाना घोड़ाडोंगरी में रहता था। बेहडीढाना में पैतृक मकान है जिस मकान के लिये आरोपी अनिल वामने (दीपक के पिता) एवं उसकी लड़की आरती (दीपक की सौतेली बहन) का दीपक की दादी सरस्वती एवं दीपक से करीबन 02 वर्ष से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले दीपक की दादी ने उस मकान को दीपक के नाम करा दिया था। जिसके चलते दीपक के पिता अनिल वामने व बहन आरती ने मिलकर दीपक की हत्या करने की योजना बनाई थी।

ऐसे दिया हत्याकांड को अंजाम – Crime News

इस योजना को अमलीजामा पहनाने आरोपी आरती वामने ने अपने परिचित का मोबाईल सिम लेकर ट्रू कॉलर में श्रुति मेहरा सेव कर दिया और श्रुति मेहरा के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर दीपक वामने से बात करने लगी। घटना दिनांक को रेल्वे स्टेशन तरफ मिलने के लिये बुलाया और सेन्ट्रल चौक घोडाडोंगरी में अपने पिता अनिल वामने और मित्र नवनीत सराठे के साथ काले रंग की कार से पहुंची। यहां अनिल वामने और नवनीत डंडे से मारपीट कर दीपक वामने को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गये।

हत्या कर नदी में फेंक दिया शव – Crime News

रास्ते में हाथ मुँह बाँधकर गले एवं चेहरे पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद नर्मदा नदी नर्मदापुरम में ब्रिज से नदी में फेंक दिया। आरोपी अनिल वामने पिता रामगोपाल वामने निवासी क्लब कालोनी शोभापुर को भोपाल में दबिश देकर पकड़ा गया जिसकी निशानदेही पर मृतक दीपक पिता अनिल वामने उम्र 28 साल निवासी बेहडीढाना घोडाडोंगरी का शव दस्तयाब किया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाँड लिया जावेगा।

फरार आरोपियों की तलाश जारी – Crime News

अन्य आरोपी आरती पिता अनिल वामने निवासी क्लब कालोनी शोभापुर हाल अरेरा काँलोनी भोपाल एवं नवनीत सराठे निवासी देवरी रायसेन हाल अरेरा काँलोनी भोपाल की तलाश जगह-जगह दबिश देकर की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button