बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

महिला डॉक्टर का पति कर रहा दूसरी शादी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    एक महिला बीडीएस डॉक्टर ने उसके पति द्वारा दूसरी शादी करने की शिकायत बैतूल पहुंच कर महिला डेस्क में की है। उसका पति भी आईटीआई में ट्रेनिंग ऑफिसर है और सिहोर जिले में पदस्थ है। वैसे वह जिले के ही शोभापुर गांव का मूल निवासी है।
    आवेदिका 35 वर्षीय महिला द्वारा महिला डेस्क में दिए गए आवेदन में बताया है कि वह सिहोर जिले के रेहटी में रहती है। उसने 21 दिसंबर 2014 को शोभापुर गांव निवासी व्यक्ति के साथ भोजपुर भोपाल स्थित शिव मंदिर में विवाह किया था। इसके बाद वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन दोनों बार पति ने गर्भपात करवा दिया। अब पता चला है कि उसके पति द्वारा दूसरा विवाह किया जा रहा है। इसकी जानकारी मुझे 1 दिसंबर को ही वाट्सएप पर मिली। इस पर मैं रेहटी से आई और पाढर पुलिस चौकी गई पर वहां से पुलिस ने न्यायालय जाने की सलाह दी।
    आवेदिका का कहना है कि कोर्ट में परिवाद पेश करने में समय लगेगा और आज ही डोलीढाना पाढर में विवाह हो जाएगा। इसलिए मैं उक्त विवाह को रोकने के लिए आपके समक्ष पेश हुई हूं। आवेदिका के अनुसार उसने जब अपने पति और जिसके साथ विवाह किया जा रहा है उससे इस विवाह के बारे में पूछताछ की तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आवेदिका ने यह विवाह रूकवाने की मांग की है क्योंकि इस विवाह से समाज और कानून में गलत संदेश जाएगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button