मंडी भाव

Today Betul Mandi Bhav : बैतूल मंडी में आज 8 नवंबर 2024 के भाव

Today Betul Mandi Bhav : किसान भाइयों को विभिन्न कृषि उपजों के दैनिक भाव की जानकारी होना बेहद जरुरी है। इससे यह फायदा होता है कि वे अनजाने में अपनी उपज औने-पौने भाव में बेचने से बच जाते हैं। उपज का वाजिब भाव मिलने से उनकी महीनों तक की गई कड़ी मेहनत का सही फल प्राप्त हो जाता है।

Today Betul Mandi Bhav : बैतूल मंडी में आज 8 नवंबर 2024 के भाव

Today Betul Mandi Bhav : किसान भाइयों को विभिन्न कृषि उपजों के दैनिक भाव की जानकारी होना बेहद जरुरी है। इससे यह फायदा होता है कि वे अनजाने में अपनी उपज औने-पौने भाव में बेचने से बच जाते हैं। उपज का वाजिब भाव मिलने से उनकी महीनों तक की गई कड़ी मेहनत का सही फल प्राप्त हो जाता है।

इसी सोच के साथ ‘बैतूल अपडेट’ के द्वारा रोजाना कृषि उपज मंडी बैतूल के भाव उपलब्ध कराए जाते हैं। कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 8 नवंबर 2024 को विभिन्न जिंसों (फसलों) के भाव इस तरह रहे…

कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 8 नवंबर 2024 को विभिन्न जिंसों के भाव…

Today Betul Mandi Bhav : बैतूल मंडी में आज 8 नवंबर 2024 के भाव

बंपर आवक से बैतूल मंडी में चरमरा रही व्यवस्थाएं

बैतूल। इन दिनों कृषि उपज मंडी बडोरा में उपज की बंपर आवक हो रही है। आवक अधिक होने से मंडी परिसर की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। इससे किसान और व्यापारी दोनों ही परेशान हैं। शुक्रवार को मंडी में अव्यवस्था देख व्यापारी नाराज हो गए। व्यापारियों ने नीलामी नहीं करने की चेतावनी दे दी। मंडी प्रशासन के मान मनौव्वल और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन देने के बाद नीलामी कार्य शुरु हुआ।

परिसर में लगे थे मक्का के ढेर

जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी परिसर में मक्के के ढेर लगे थे। इस मक्के के ढेर के बीच सोयाबीन के भी ढेर लगा दिए गए। इस पर व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था से उपज का परिवहन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस तरह व्यवस्था बनी रही तो व्यापारी उपज की खरीदारी नहीं कर पाएंगे।

मंडी प्रशासन ने हटवाए सोयाबीन के ढेर

मक्के के ढेर में सोयाबीन के ढेर लगाए जाने से व्यापारी नाराज हो गए और उन्होंने उपज की नीलामी करने से मना कर दिया। मंडी प्रशासन ने मक्के के ढेर के बीच डाले गए सोयाबीन की उपज के ढेर को हटाया गया। इसके बाद नीलामी कार्य शुरु हुआ।

पूर्व विधायक डागा भी पहुंचे मंडी

मंडी की अव्यवस्था देख बैतूल के पूर्व विधायक निलय डागा भी कृषि मंडी पहुंच गए, जिन्होंने मंडी की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। पूर्व विधायक डागा ने कहा कि मंडी सचिव को किसी समस्या के संबंध में फोन लगाने पर सचिव द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता। मंडी में व्यापारी, किसान सब परेशान हैं। उपज की आवक को देखते हुए मंडी प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनानी चाहिए।

20 हजार बोरे तक पहुंची आवक

कृषि उपज मंडी में इन दिनों उपज की बंपर आवक हो रही है। हालत यह हो गए है कि किसानों को मंडी में उपज डालने के लिए जगह तक नहीं मिल पाती। पूरा मंडी परिसर उपज के ढेर से भर जाता है। सबसे ज्यादा आवक मक्का की हो रही है। मंडी में प्रतिदिन लगभग 15 हजार बोरे केवल मक्के के आ रहे हैं।

किसान रास्ते पर उपज डालने मजबूर

इसके अलावा गेहूं और सोयाबीन की भी बंपर आवक होने लगी। मंडी शेड के बाहर पूरे परिसर में उपज के ढेर लगे हुए है। जगह नहीं मिलने के कारण किसानों को आने-जाने वाले मार्ग पर उपज डालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कलेक्टर के निरीक्षण और दिशा-निर्देश के बावजूद भी मंडी की व्यवस्था नहीं सुधर पा रही।

Multai News : फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button