Today Betul Mandi Bhav : आज के कृषि उपज मंडी बैतूल के भाव (दिनांक 21 अक्टूबर, 2022)

Today Betul Mandi Bhav : कृषि उपज मंडी बैतूल में आज दिनांक 21 अक्‍टूबर, 2022 को विभिन्न जिंसों के भाव इस तरह रहे –

Today betul mandi bhav

pashu ka doodh kaise badhaye: सर्दियों में पशुओं को खिलाए ये चारा, डबल हो जाएगा दूध उत्‍पादन 

सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है। साथ ही रबी की फसलाें की बुवाई भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में पशु पालक किसानों के पास हमेशा चारे की समस्‍या होती है। हम आपको कुछ ऐसे चारे की जानकारी दे रहे है, जिससे आपके पशुओं की भूख भी मिट जाएगी और उनकी ऊर्जा बनी रहने के साथ वे उनका दूध उत्‍पादन भी बढ़ जाएगा। आईए विस्‍तार से जानें…

पराली बन सकता है चारा

पराली कई किसानों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। खरीफ सीजन के बाद किसान खेत साफ करने कि लिए अक्सर पराली को जला देते हैं। लेकिन किसान तथा पशुपालक पराली में मक्की, हरा चारा मिलाकर उसे चारे के रूप में संग्रहित करके रख सकते हैं। जिससे किसानों की समस्याओं का निपटारा तो होगा ही साथ में पशुओं की चारे की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

हरी घास का सूखा चारा

सर्दियां शुरू होने से पहले पशुपालक हरी घास को काटकर सूखा कर तैयार कर लेते हैं। जो कि सर्दियों में पशु के चारे के लिए काम आता है।इसके आलावा पशुपालक इसे हरी घास में मिलाकार चारे के रुप में प्रयोग कर सकते हैं।

पशुओं के लिए विशेष आहार

सर्दियों में पशुओं को खास तरह का आहार देकर अच्‍छा दूूूध उत्‍पादन ले सकते है। ऐसे चारे के लिए दानों का मिश्रण अधिक मात्रा में दिया जाना चाहिए। पशुओं को अच्छी गुणवत्ता वाला सूखा चारा, बाजरा कड़बी, रिजका, सीवण घास, गेहूं की तूड़ी, जई का मिश्रण पशुओं को खिला सकते हैं, जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि होगी।  इसके अलावा कुछ वक्त के बाद हरा चारा भी दिया जाना चाहिए, जिसमें सरसों चरी, लोबिया, रजका या बरसीम आदि को शामिल कर सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News