Today Betul Mandi Bhav : कृषि उपज मंडी बैतूल में आज दिनांक 11 अक्टूबर, 2022 को विभिन्न जिंसों के भाव इस तरह रहे –
organic fertilizer for rabi crops: रबी की फसलों के लिए इन जैविक खादों का करें इस्तेमाल, होगा बंपर उत्पादन..
रबी सीजन आ रहा है। इसी के साथ अच्छी फसल के लिए किसान तैयारी में जुट जाएंगे। किसानों को फसल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए किसान खेतों में रसायनिक खाद का प्रयोग करते हैं। जिससे उत्पादन तो बंपर होता ही है, लेकिन यह खेतों के उर्वरता को कमजोर करता है। साथ ही भूमि की उपजाऊ क्षमता भी कम हो जाती है। यदि किसान अच्छा उत्पादन चाहते है तो यहां हम उन्हें कैमिकल युक्त खाद से बचकर जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे है, जिससे इस सीजन किसान अच्छी फसल का लाभ ले सकें। जानें जैविक खाद के फायदे…
गोबर की जैविक खाद | cow dung organic fertilizer
गोबर की खाद खेती के साथ–साथ आपके पशु मल की समस्या का भी निवारण करती है। यह पूरी तरह से जैविक है और इसमें कोई हानिकारक रसायन नहीं होता है। इसमें सूक्ष्म और स्थूल पोषक तत्व होते हैं, सूक्ष्म जीव भी होते हैं जो मिट्टी के गुणों को बढ़ाते हैं। यह प्याज, गाजर, मूली, शलजम और पार्सनिप जैसी जड़ वाली फसलों के लिए फायदेमंद है।
केंचुए की खाद | earthworm manure
केंचुए को किसानों का मित्र माना जाता है। मित्र इसलिए क्योंकि केंचुआ फसल सारे हानिकारक कीटों को हटा देता है और खेत की उर्वरक क्षमता को बढ़ाता है। इसे वर्मी कम्पोस्ट भी कहा जाता है।
- Also Read: VIDEO : एसपी सिमाला प्रसाद ने हाथों में थामी रायफल और कर दिया फायर, देख कर रह गया हर कोई दंग
कम्पोस्ट खाद |compost manure
कम्पोस्ट खाद आने वाले रबी सीजन के लिए बहुत लाभकारी खाद साबित हो सकती है। यह फसलों के अवशेष, गन्ने की सूखी पत्तियों व हल्दी के अवशेषों को एकत्रित कर तैयार की जाती है। खेतों में इसके इस्तेमाल से बंपर उत्पादन मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।
हरी खाद |green manure
हरी खाद के लिए पहले खेत में कुछ फसल उगाई जाती है, जिसके बाद 10-15 दिन की अवधि में इसे गिरा दिया जाता है। कुछ दिनों में घास सड़ने व गलने के बाद आपकी हरी खाद तैयार हो जाएगी। अब आप अपनी फसल की खेती शुरू कर सकते हैं। हरी खाद में भरपूर मात्रा में नाइट्रोजन होता है. जो कि फसल की उत्पादन क्षमता को बढ़ाता है।
News Source:KrushiJagran