बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

विशाल बत्रा जन परिषद घोड़ाडोंगरी चैप्टर के अध्यक्ष मनोनीत, संस्था अध्यक्ष पूर्व डीजीपी एनके त्रिपाठी ने की नियुक्ति

बैतूल। अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी विशाल बत्रा को घोड़ाडोंगरी चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जन परिषद के सारणी चैप्टर अध्यक्ष अब्दुल रहमान की अनुशंसा पर संस्था के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी एनके त्रिपाठी द्वारा श्री बत्रा की इस पद पर नियुक्ति की गई है।

ज्ञात रहे कि जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 33 वर्षों से सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ-साथ, कई ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर आठ अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 165 एवं विदेशों में 5 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत भी करती है जो कि रचनात्मक एवं सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।

संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है l श्री बत्रा के इस मनोनयन पर जिले के पत्रकारों, राजनेताओं एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाइयां प्रेषित की हैं। श्री बत्रा ने इस नियुक्ति हेतु जन परिषद के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी एनके त्रिपाठी, संयोजक रामजी श्रीवास्तव एवं अब्दुल रहमान का आभार मानते हुए कहा कि शीघ्र ही घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में संस्था की कार्यकारिणी का गठन कर संस्था के उद्देश्य के अनुरूप सामाजिक कार्यों को गति दी जाएगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button