Tere Pyaar Mein Song Released: अब श्रद्धा कपूर पर चढ़ा बेशर्म रंग, रणबीर कपूर के साथ रिलीज हुआ रोमांटिक गाना, फैंस पर चला अरजीत की आवाज का जादू
Tere Pyaar Mein Song Released: Now shameless color on Shraddha Kapoor, romantic song released with Ranbir Kapoor, Arijit's voice enchants fans
Tere Pyaar Mein Song Released: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जल्दी रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी और नए दौर में बदलते प्यार के कॉन्सेप्ट को यंग जेनरेशन ने पसंद किया। अब तू झूठी मैं मक्कार का नया गाना तेरे प्यार में जारी कर दिया गया है। सॉन्ग में रणबीर और श्रद्धा की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का गाना तेरे प्यार में एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिस स्पेन के कई बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया है। बता दें, इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया हैं, और गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने को अरिजीत सिंह के साथ निकिता गांधी ने गाया है।
रणबीर और श्रद्धा पहली बार दिखेंगे साथ(Tere Pyaar Mein Song Released)
स्पेन की एक्जॉटिक लोकेशन्स पर शूट किए गए इस वीडियो में आपको समुद्र किनारे के कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। है। गाने में रणबीर एक्ट्रेस श्रद्धा को इंप्रेस करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इससे पहले रणबीर और श्रद्धा एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया है। इसी वजह से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
अरिजीत की आवाज का चला जादू
इस गाने के रिलीज होते ही जहां श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की कैमेस्ट्रिी को दर्शकों ने पसंद किया, वहीं अरिजीत सिंह की जादुई आवाज ने इस गाने में चार चांद लगा दिए। बता दें कि देश में अरिजीत के गानों की एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। अरिजीत के गानों को उनके फैंस द वाइस ऑफ इमोशन भी कहते है।



