बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

zero shadow day : 22 जून को एमपी के इन 14 शहरों में नहीं नजर आएगी परछाई, यह है इसकी वजह, रहेगा जीरो शैडो डे, सबसे बड़ा होगा दिन

• उत्तम मालवीय, बैतूल

आगामी 22 दिसंबर से सूरज मकर रेखा से अपनी यात्रा आरंभ कर कर्क रेखा पर पहुंचने जा रहा है। जिससे कर्क रेखा पर स्थित शहरों पर सूर्य की किरणें लंबवत पड़ेगी। दोपहर में वस्तुओं की परछाई उनके आधार पर बनेगी। जिससे उनकी छाया गायब हुई नजर आएगी। उन शहरों में जीरो शैडो डे होगा।

भारत सरकार के नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि मध्य प्रदेश के 14 जिले रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, उमरिया तथा शहडोल से होकर जाने वाली इस काल्पनिक रेखा पर सूर्य की उत्तरायण यात्रा का अंतिम दिन होगा। कल (22 जून) से सूर्य के वापिस दक्षिण दिशा की ओर जाने का आभास होगा।

यह भी पढ़ें… सारिका ने खोला राज: गुरू (Jupiter) गायब नहीं हुआ, सूर्य की चमक से पड़ गया है फीका

इसे दक्षिणायन कहा जाता है। इस खगोलीय घटना के कारण पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में दिन की अवधि सबसे अधिक तथा रात सबसे छोटी होगी। कर्क रेखा पर स्थित शहरों में दोपहर में वस्तुओं की परछाई उनके आधार पर बनेगी जिससे उनकी छाया गायब हुई नजर आएगी। उन शहरों में आज जीरो शैडो डे होगा।

यह भी पढ़ें… celestial world : सारिका ने बताया खगोलीय पिंड भी मनाते नजर आएंगे नववर्ष 2079 का जश्न, ‘मेरा आसमान कैलेंडर’ जारी

किस शहर में 22 जून को कितनी अवधि का रहेगा दिन

• होशंगाबाद में सूर्य सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर उदित होकर शाम 7 बजकर 6 पर अस्त होगा। दिन की अवधि 13 घण्टे 31 मिनट 53 सेकंड होगी।
• उज्जैन में सूर्य सुबह 5 बजकर 41 मिनित पर उदित होकर शाम 7 बजकर 15 मिनट पर अस्त होगा। दिन की अवधि 13 घण्टे 33 मिनट 42 सेकंड होगी।
• भोपाल में सूर्य सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर उदित होकर शाम 7 बजकर 9 मिनट अस्त होगा। दिन की अवधि 13 घण्टे 34 मिनट 02 सेकंड होगी।
• बैतूल में सूर्य सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर उदित होकर शाम 7 बजकर 04 मिनट पर अस्त होगा। दिन की अवधि 13 घण्टे 28 मिनट 15 सेकंड होगी।
• रायसेन में सूर्य सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर उदित होकर शाम 7 बजकर 7 मिनट पर अस्त होगा, दिन की अवधि 13 घण्टे 34 मिनट 19 सेकंड होगी।

यह भी पढ़ें… सारिका की सलाह- विवाह पूर्व जन्म कुंडली मिलाने से ज्यादा जरूरी है सिकल सेल कुंडली का मिलान, यह होंगे इससे भविष्य में लाभ : गीतों से करेंगी जागरूक

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button