बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Irregularities in Hostel : कमिश्रर पहुंचे तो छात्रावास में मिली थोकबंद अनियमितताएं, सहकारी समिति में भी लटका था ताला

Betul News : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में छात्रावासों में अनियमितताओं के कई मामले सामने आने के बावजूद न विभागीय अफसर कोई ध्यान देना मुनासिब समझ रहे हैं और न ही इनकी व्यवस्थाओं में कोई सुधार हो रहा है। नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त माल सिंह आज जब अचानक एक छात्रावास में पहुंचे तो वहां एक नहीं कई अनियमितताएं उनके सामने आ गईं। इस पर उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।

नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त मालसिंह शनिवार को बैतूल आए। यहां उन्होंने पहले ग्राम महदगांव एवं चिखलार पहुंचकर झल्लार सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से भेंट की एवं उनको सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा परिजनों को प्रदत्त की गई सहायता राशि की भी जानकारी ली।

अपने भ्रमण के दौरान कमिश्नर चिचोली भी पहुंचे। जहां जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित खंड स्तरीय सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पाया कि छात्रावास में विद्यार्थियों को दिया जाने वाला खाद्यान्न उत्तम गुणवत्ता का नहीं है। इसके साथ ही अभिलेख भी संधारित नहीं था। यह अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को छात्रावास की जांच के निर्देश दिए।

चिचोली में ही गोंडवाना सहकारी समिति मर्यादित संस्था निरीक्षण के दौरान बंद पाए जाने एवं खाद वितरण के संबंध में शिकायत मिलने पर उन्होंने तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारी को संस्था की जांच के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी केसी परते भी मौजूद रहे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button