40 किमी तक पीछा कर पकड़ी गोवंश तस्करी कर रही जायलो, रोकने की कोशिश पर वाहन को मारी टक्कर
राष्ट्रीय हिन्दू सेना (RHS) ने गुरुवार-शुक्रवार की रात 2 बजे 40 किलोमीटर तक पीछा करके गोवंश की तस्करी कर रहे एक जायलो वाहन पकड़ने में सफलता हासिल की है। वाहन का पीछा करने पर संगठन के पदाधिकारियों के वाहन को तस्करों ने टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त भी कर दिया। वाहन में रस्सियों से बेरहमी से बांध कर ठूंस-ठूंस कर 6 नग गायों को कत्लखाने ले जाया जा रहा था।
RHS के मध्य भारत प्रान्त अध्यक्ष पवन मालवीय ने बताया कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना को सूचना प्राप्त हुई थी एक जायलो वाहन (MH-04/ES-6515) में शाहपुर क्षेत्र से गोवंश भरे जा रहे हैं। इस पर संगठन के पदाधिकारियों ने आठवां मील पर घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन आरोपी चकमा दे कर फरार हो गए।

इसके बाद पदाधिकारियों ने गाड़ी का पीछा किया। यह गाड़ी बैतूल नगर के गेंदा चौक होते हुए आठनेर की ओर भागने लगा। आखिरकार 40 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद आठनेर पुलिस की मदद से घोघरी जोड़ पर गोवंश से भरी हुई गाड़ी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
महिला होमगार्ड सैनिक ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
प्रखंड अध्यक्ष स्वप्निल पंवार ने बताया कि गोवंश से भरी हुई गाड़ी ने संगठन के कार्यकर्ताओं की गाड़ी को भी टक्कर मार कर क्षति पहुंचाई है। कार्यकर्ता गाड़ी से पीछा कर रहे थे तभी मांडवी जोड़ पर गाड़ी को सामने से टक्कर मारी गई।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि आरोपी गोवंश से भरी गाड़ी महाराष्ट्र के करजगांव कत्लखाने ले कर जा रहे थे। पदाधिकारियों ने 2 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा हैं। दोनों आरोपी करजगांव (महाराष्ट्र) निवासी हैं।
विधायक बोले- निम्र गुणवत्ता का हो रहा काम, कलेक्टर ने तत्काल रूकवाए
श्री मालवीय ने बताया कि एक आरोपी साबीर खान पर गोवंश तस्करी के बैतूल कोतवाली में 3, पाढर में 2, बैतूल बाजार में 1, खेड़ी सांवलीगढ़ में 2 एवं अन्य अपराध में 2 केस दर्ज हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
यूक्रेन से वापस लौटे छात्र से मिले भाजपा जिला अध्यक्ष और पूर्व सांसद
इस वाहन को पकड़ने में आठनेर थाना के एएसआई आदित्य करदाते, आरक्षक ओमप्रकाश, करण ठाकुर, आशीष यादव, विभाग उपाध्यक्ष दीपक कोसे, विभाग उपाध्यक्ष मनीष मालवीय, विभाग सह संयोजक नितेश महस्की, विभाग सह संयोजक बंटी सरियाम, विभाग सह संयोजक राजा चौहान की मुख्य भूमिका रही।



