स्वास्थ्य अपडेट

Yoga For Eyes: तेज करना हैं आँखों की रोशनी तो आज से ही शुरू करें ये योगासन, थकान भी होगी दूर

Yoga For Eyes: If you want to sharpen your eyesight, then start this yoga from today itself, fatigue will also go away.

Yoga For Eyes: तेज करना हैं आँखों की रोशनी तो आज से ही शुरू करें ये योगासन, थकान भी होगी दूर
Yoga For Eyes: पर्व-त्यौहार के कारण सबसे कम ध्यान हम अपनी आंखों को दे पाते हैं। आंखें हमारे शरीर की सबसे नाजुक अंग हैं। ये दिन-रात काम करती रहती हैं। मोबाइल ने आंखों का स्ट्रेस और अधिक बढ़ा दिया है। इसलिए इन पर ध्यान देना सबसे अधिक जरूरी है। कई योगासन हैं, जो आंखों को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। प्राचीन काल से ही सेहत के लिए योग को लाभदायक माना जा रहा है। कुछ ऐसे योग है जो आंखों के लिए बेहद ही फायदेमंद माने जाते है। इन योगासन को करने से पहले आंखों को ठंडे पानी से धोना बेहद ही अनिवार्य माना जाता है। साथ ही आहार का भी बहुत बड़ा योगदान होता है।

सबसे आसान है ये योगासनअपने दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ कर उन्हें अपनी आंखों पर रखें। हथेलियों की गर्माहट से आंखों की सिंकाई करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इस प्रक्रिया को 5 से 10 मिनट के लिए लगातार करें।

भस्त्रिका प्राणायाम (Yoga For Eyes)

भस्त्रिका प्राणायाम भी आंखों के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके लिए सुखासन मुद्रा में बैठे। फिर अपनी गर्दन और रीढ़ की हड्डी को सीधा करें। इसके बाद शरीर को बिना हिलाए गहरी सांस लें। नाक से आवाज करते हुए सांस छोड़ें। ऐसा करने से ना सिर्फ आंखों की रोशनी तेज होती है, बल्कि फेफड़े, कान और नायक के लिए भी यह बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

आँखों को छपकाएंयह सबसे आसान एक्सरसाइज है, जिसे आप कहीं भी कभी भी कर सकते हैं। इसके लिए अपनी आंखों को 10 सेकंड के लिए तेजी से छपकाएं। और फिर भी 20 सेकेंड के लिए आंख बंद कर उसे आराम दे। इस प्रक्रिया से 5 बार दोहराते रहे।

त्राटक (Yoga For Eyes)

इस योगासन को टकटकी भी कहा जाता है, जो आंखों के लिए बेहद ही लाभकारी माना जाता है। इसमें किसी भी वस्तु पर लगातार टकटकी लगाकर देखा जाता है। शरीर को बिल्कुल हिलाना नहीं चाहिए। बस पूरा ध्यान उस खास वस्तु पर होना चाहिए। रोजाना ऐसा करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही कई समस्याएं दूर होती हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button