बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Govansh taskari : मातोश्री लिखी जायलो से हो रही थी गोवंश की तस्करी, 40 किमी पीछा कर बरसते पानी में आधी रात को पकड़ा, ठूंस-ठूंस कर भरी थी 7 गाएं

• उत्तम मालवीय, बैतूल

Govansh taskari : बैतूल जिले से गोवंश की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे ही एक मामले में बीती रात मातोश्री लिखी एक जायलो कार से तस्करी की जा रही थी। उसमें ठूंस-ठूंस कर 7 गोवंश भरे थे। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय हिंदू सेना (RHS) के कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी में आधी रात को 40 किलोमीटर तक पीछा किया। इस वाहन को पकड़कर भीमपुर पुलिस चौकी के सुपुर्द किया है।

संगठन के मध्य भारत प्रान्त अध्यक्ष पवन मालवीय ने बताया की चिचोली क्षेत्र के सीता गांव से सफेद रंग की जायलो गाड़ी MH-14/BA-6167 से गोवंश तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर संगठन के चिचोली तहसील अध्यक्ष सतोष यादव एवं वरिष्ठ सहयोगी श्याम यादव को सूचना दी। इस गाड़ी को पकड़ने की योजना बनाई।

चिचोली मार्ग पर गाड़ी को रोकने का प्रयास किए। लेकिन, गो तस्कर चकमा दे कर फरार हो गए। युवा सेना विभाग अध्यक्ष मनीष मालवीय ने बताया कि इस वाहन का 40 किलोमीटर तक आधी रात को पीछा किया गया। उस समय मूसलाधार बारिश भी हो रही थी।

यह भी पढ़ें… Badh me baha tractor : अब नदी में बही ट्रैक्टर ट्रॉली, एक किलोमीटर दूर मिली, चालक को ग्रामीणों ने बचाया, रोक टोक के लिए नदियों पर नहीं कोई मौजूद

भीमपुर चौकी प्रभारी बसंत आहके, प्रधान आरक्षक आशीष कवड़कर और आरक्षक विकास वर्मा की मदद से भीमपुर में गाड़ी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, गाड़ी वहां से भी चकमा देकर फरर हो गई। इसके बाद नांदा जोड़ पर गाड़ियों को रोड पर अड़ा कर इस जायलो वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। देखें वीडियो…

नगर सह संयोजक प्रवीण साहू ने बताया कि गाड़ी में ठूंस-ठूंस कर 7 गाए बेरहमी से भरी हुई थी। वाहन के पकड़ाते ही आरोपी फरार हो गए। गोवंश को चिखली गौशाला में छोड़कर गाड़ी को पुलिस के सुपुर्द कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया की यह गाड़ी महाराष्ट्र के परतवाड़ा करजगांव निवासी के नाम पंजीकृत है। जिसमें सीताडोंगरी चिचोली से गोवंश भरा गया था।

यह भी पढ़ें… Sanp hi sanp : आठनेर के इस गांव में इमली के पेड़ से लगातार निकल रहे सांप के बच्चे, ग्रामीणों में भारी दहशत

गाड़ी मालिक पर पहले के भी दर्जनों गोवंश तस्करी के मामले बैतूल जिले में दर्ज हैं। वाहन को पकड़ने में विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे, प्रखंड सह संयोजक आशीष यादव, सोनू यादव, हर्ष बेले, शिवम बेले, सागर परिहार सहित अन्य कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें… ओंकारेश्वर : यहां स्वयं प्रकट हुए थे भोलेनाथ, आज भी यहीं आते हैं शयन करने, शिव-पार्वती जी खेलते हैं चौसर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button