Strange punishment : अजीबोगरीब सजा… टारगेट पूरा नहीं होने पर यहां कर्मचारियों को खाने पड़ते हैं कच्चे अंडे

Strange punishment to employees : कर्मचारियों से समय पर काम पूरा करवाने के लिए हर कंपनी या संस्थान द्वारा हरसंभव कोशिश की जाती है। इसके लिए कुछ कंपनी जहां प्रोत्साहित करती हैं वहीं कुछ कंपनियां लक्ष्य पूरा नहीं करने वालों को दंडित भी करती है। कर्मचारियों को दंड देने के भी अलग-अलग तरीके हैं।
हालांकि अभी तक हमने वेतन कटौती, सस्पेंशन या नौकरी से निकाल देने जैसे तरीके ही देखें और सुने हैं। लेकिन, आज हम कर्मचारियों को दंड देने के जिस तरीके के बारे में चर्चा कर रहे हैं उसे पढ़ कर आप भी चौंक जाएंगे। यह तरीका आपने भी शायद ही आज तक कभी सुना होगा। यही नहीं, इस कंपनी के अलावा और कहीं शायद ही ऐसी सजा दी जाती होगी। यह सजा आजकल काफी चर्चा में है।
चीन में एक कंपनी अपने कर्मचारियों से मनमुताबिक काम न निकलवाने पर ऐसी सजा देती है जो सुनने में ही अजीब लगता है। वहां काम पूरा न होने पर कर्मचारियों को कच्चे अंडे खाने होते हैं। अगर उन्होंने इससे मना किया तो उन्हें अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। ये कॉन्ट्रोवर्शियल सजा कर्मचारियों को उनका टारगेट पूरा करने पर मजबूर करती है।
- यह भी पढ़ें… हथियारबंद बदमाशों ने मिनटों में साफ किए लाखों के जेवर, ज्वेलरी शॉप और मकान पर धावा, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात
इस कंपनी ने इजाद की यह सजा
यह सजा चीन की कंपनी Zhengzhou में दी जाती है। दरअसल, यह मामला ऐसे सामने आया जब टेक्नोलॉजी कंपनी को लेकर एक इंटर्न ने अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर किया। उसने बताया कि कंपनी के अंदर कर्मचारियों के लिए अजीब नियम हैं। अगर कोई वक्त पर अपना टारगेट पूरा नहीं कर पाता और कंपनी की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता तो उसे कच्चे अंडे खाने पड़ते हैं।
HR पूछते हैं अजीब सवाल
इंटर्नशिप के दौरान जब उसने ऐसा करने से मना किया तो मैनेजमेंट ने उसे इंटर्नशिप खत्म करने पर मजबूर किया। उसने ये भी बताया कि कुछ कर्मचारियों को अंडे खाने में उल्टी भी आ जाती है, लेकिन इससे मैनेजमेंट को कोई फर्क नहीं पड़ता। यहां तक कि इस पर सवाल करते ही HR का सीधा सवाल होता है – कौन सा कानून कच्चे अंडे खाने से रोकता है?
सोशल मीडिया पर हुई जमकर आलोचना
इन दिनों यह अजीबोगरीब मामला सुर्खियों में है। जब से सोशल मीडिया पर यह वायरल हुआ है तब से लोग कंपनी के नियमों पर खूब भड़ास निकाल रहे हैं और अपने भी अनुभवों को साझा कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ये अमानवीय व्यवहार है और कच्चे अंडे खाने से शरीर को तमाम नुकसान भी होते हैं। अब देखना है कि मामला सुर्खियों में आने के बाद उक्त कंपनी सजा का अपना तरीका बदलती है या नहीं।
News & Image Source : https://zeenews.india.com/hindi/off-beat/job-became-punishment-raw-eggs-have-to-be-eaten-if-the-target-is-not-met-here-is-the-strange-rule/1317652



