डीईओ, डीपीसी, सीएमएचओ और डीपीओ को थमाए शोकॉज नोटिस, योजनाओं के हासिल नहीं किए लक्ष्य, बैठक में भी नहीं पहुंचे

बैतूल जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), जिला परियोजना समन्वयक (DPC), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) को कमिश्नर ने शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। DEO और DPC को योजनाओं के लक्ष्य पूरे ना करने पर नोटिस दिए जा रहे हैं। वहीं CMHO और DPO को पूर्व सूचना के बावजूद बैठक में शामिल ना होने के चलते नोटिस दिए जा रहे हैं।
कमिश्नर नर्मदापुरम मालसिंह ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। संभाग स्तरीय इस बैठक में नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल जिले के संभागीय एवं जिला अधिकारी सम्मिलित हुए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1 मार्च से 5 मार्च के बीच आयोजित होने बाले वृक्षारोपण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की एवं अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभागीय योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में पूर्ण ना करने तथा संतोषजनक जवाब ना देने पर तीनों जिले के जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में पूर्व सूचना के बावजूद अनुपस्थित रहने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास हरदा एवं बैतूल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कोविड 19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के प्रकरण की समीक्षा कर सभी विभागों को लंबित प्रकरणों सात दिवस में निराकरण करने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) के अंतर्गत संचालित बालक एवं बालिका एवं सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित छात्रावासों के संचालन की स्थिति समीक्षा की। तथा संबंधित अधिकारियों को इन छात्रावासों का बेहतर ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अनुसूचित जनजाति कल्यााण विभाग की पूर्व बैठक दिये गये निर्देशों की समीक्षा की एवं मार्च माह में अभियान चलाकर छात्रावासों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने तीनों जिले सीएमएचओ को निर्देशित किया कि सभी छात्रावासों में मासिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएं। सभी छात्रावासों को आदर्श बनाएं। उन्होंने लंबित पेंशन प्रकरण, लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के निराकरण संबंधी जानकारी ली एवं लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा छात्रावास निरीक्षण एवं की गई कार्यवाही का सारांश पत्रक प्रस्तुत किया गया। कमिश्नर ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, अंतजतीय विवाह प्रोत्साहन योजना जानकारी ली एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पोस्ट मैटिक छात्रावृति योजन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत कोविड 19 टीकाकरण अभियान, कोविड टीकाकरण अंतर्गत द्वितीय डोज लगने की समीक्षा, आयुष्मान भारत योजना, एनसीडी प्रोग्राम, पूर्ण टीकाकरण कवरेज, जेएस एंड पीएसवाय, डेंगू/चिकनगुनिया, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा योजना, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव/जननी सुरक्षा योजना में प्रदाय की गई राशि के प्रकरणों,परिवार कल्याण योजना, टीबी नोटिफिकेशन 2021-22 आदि की जिलेवार समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
कमिश्नर मालसिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के विरूद् वर्ष 2021-22 में सुकन्या समृद्वि योजना में कम प्रगति पर विभागीय अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना में प्रगति लाएं। उन्होंने तीनों जिले एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान की जानकारी एवं सीएम हेल्पालाईन की विस्तार से समीक्षा की। आयुष विभाग अंतर्गत औषधालयों में रिक्त एवं भरे पदों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।



