मनोरंजन अपडेट

Majedar Jokes : पति-पत्नी एक ही प्लेट में गोलगप्पे खा रहे थे, एक दूसरे की आँख में आँख डाले पत्नी…

Majedar Jokes: Husband and wife were eating Golgappa in the same plate, the wife was looking into each other's eyes...

Majedar Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)

पति- मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
जल्दी से एंबुलेंस के लिए कॉल लगाओ।
पत्नी- हां, लगाती हूं।
अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ।
पति- रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है।

मम्मी – चिंटू, तुम्हे घर में कायदे से रहना चाहिए,
मेरी हर बात माननी चाहिए
चिंटू – ठीक है मम्मी,
मैं भी अब पापा की तरह रहूंगा

पत्नी ने अपने पति को फोन लगाया
पत्नी- कहां हो? ऑफिस पहुंच गए क्या?
पति- अरे मेरा कार से एक्सीडेंट हो गया है
मेरी टांग टूट गई है
अस्पताल जा रहा हूं पत्नी अच्छा ठीक है,
जाओ टिफिन का ध्यान रखना
टेड़ा ना हो जाये नहीं तो दाल गिर जायेगी।

बच्चा स्कूल में गधा लेकर आया
टीचर- इसे क्यों लाए हो
बच्चा- मैम आप ही तो कहती हो
मैंने बड़े से बड़े गधे को इंसान बनाया है
मैंने सोचा इस बेचारे का भी भला हो जाएगा

पति-पत्नी एक ही प्लेट में गोलगप्पे खा रहे थे।
एक दूसरे की आँख में आँख
डाले पत्नी ने रोमांटिक हो कर पूछा!
“ऐसे क्या देख रहे हो जी?
पति: थोडा आराम से खा,
मेरी बारी ही नहीं आ रही!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button