खेती किसानी

Garlic Top Varieties: लहसुन की टॉप किस्में, देती है हर हेक्टेयर में 200 क्विंटल पैदावार, मुनाफा जान किसान खुद को खेती से रोक नहीं पाएंगे

Garlic Top Varieties, garlic variety list, garlic variety in india, which garlic is best for health, best tasting garlic varieties, rare garlic varieties, ooty 1 garlic variety garlic varieties in maharashtra hardneck garlic varieties Garlic Powder Uses, Garlic Uses, Top 5 varietys of garlice, type of garlic,

Garlic Top Varieties: लहसुन की टॉप किस्में, देती है हर हेक्टेयर में 200 क्विंटल पैदावार, मुनाफा जान किसान खुद को खेती से रोक नहीं पाएंगेGarlic Top Varieties: भारत को वैसे तो कृषि प्रधान देश कहा जाता है। लेकिन यहां ज्‍यादातर किसानों की हर साल मौसम, बाढ़ या किसी अन्‍य वजह से लाखों किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है और जो फसल बच जाती है उसका अच्‍छा दाम नहीं मिल पाता है। आप भी इसी वजह से परेशान है और कृषि करके मोटी कमाई वाली खेती करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने ऐसी ही एक खेती करने का मौका है। यह खेती है लहसुन की खेती। इससे आप एक ही फसल से लाखों रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि अलग-अलग किस्म के हिसाब से पैदावार भी अलग-अलग होती है। खेती से पहले मिट्टी की जांच जरूर करवाएं और कृषि विशेषज्ञ से जानें कि आपके यहां लहसुन की कौन सी किस्म की खेती से अच्छी पैदावार मिलेगी। तो आइए जानते है लहसुन की निम्‍नलिखित किस्‍मों के बारे में….

लहसुन की उन्नत किस्में (Garlic Top Varieties: )

जी.1 (G1)

लहसुन की जी।1 किस्म राष्ट्रीय उद्यान शोध एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा विकसित की गई है। यह दिखने में आम सफेद लहसुन की तरह ही है। इसमें प्रति गांठ में 15 से 20 कलियां आती हैं। बुवाई के 160 से 180 दिनों में यह फसल तैयार हो जाती है। जी 1 लहसुन की पैदावार क्षमता प्रति एकड़ 40 -44 क्विंटल है।

यमुना सफेद 1 (जी-1) (Yamuna White 1 (G-1)

लहसुन की यह किस्म 150 – 160 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इस किस्म से 150 – 160 क्विंटल प्रति हेक्टयर पैदावार प्राप्त होती है। किसान इस किस्म की खेती कर अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।

यमुना सफेद 2 (जी-50) (Yamuna White 2 (G-50)

लहसुन की यह किस्म 165 – 170 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इस किस्म से 130 – 140 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार प्राप्त होती है। यह किस्म का शल्क कन्द ठोस, त्वचा सफेद, गुदा क्रीम रंग की होता है

जी-282 (G-282)

जी-282 यमुना सफेद-3 की किस्म है। इस किस्म के लहसुन की प्रति गांठ में 15 से 18 कलियां आती हैं। जी -282 बुवाई के 140 से 150 दिनों में तैयार हो जाती है, तो वहीं इसकी उपज क्षमता 150-175 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। खास बात यह कि इस किस्म को निर्यात के लिए भी सर्वोत्तम माना गया है।

जी-50 (G- 50)

जी- 50 लहसुन की गांठें ठोस होती है। दिखने में सफेद तथा गूदा क्रीम रंग का होता है। झुलसा रोग तथा बैंगनी धब्बा वाले रोग के प्रति सहनशील है। बता दें कि जी-50 लहसुन की किस्म बुवाई के 170 दिनों में तैयार हो जाती है। खास बाद यह कि इसकी उत्पादन क्षमता 150 से 160 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

कब और कैसे करें लहसुन की खेती? (Garlic Top Varieties)

लहसुन की खेती बारिश का मौसम खत्म होने के तुरंत बाद की जाती है। यानी अक्टूबर-नवंबर में लहसुन की खेती की जा सकती है। लहसुन की खेती उसकी कलियों से की जाती है। लहसुन की बुआई 10 सेमी की दूरी पर की जाती है, जिससे उसकी गांठ अच्छी बैठे। इसकी खेती मेड़ बनाकर की जानी चाहिए। लहसुन की खेती किसी भी खेत में की जा सकती है, लेकिन उसमें पानी नहीं रुकना चाहिए। लहसुन की फसल करीब 5-6 महीने में अच्छे से तैयार होती है।

कितना बीज और कितनी पैदावार?

औसतन एक हेक्टेयर खेत में लहसुन की खेती के लिए करीब 5 क्विंटल तक लहसुन की कलियों की जरूरत होती है। वहीं हर हेक्टेयर से 150-200 क्विंटल तक का उत्पादन मिलता है। औसतन 200 क्विंटल का उत्पादन किसान आसानी से निकाल लेते हैं। लहसुन का बीज आपको किसी भी बीज भंडार से मिल सकता है। अगर आपके आस-पास कोई लहसुन की खेती करता है तो आप उससे भी बीज के लिए संपर्क कर सकते हैं। इन सबके अलावा आप ऑनलाइन भी लहसुन मंगवा सकते हैं।

लाखों रुपये का मुनाफा (Garlic Top Varieties)

बता दें इस खेती में मुनाफा काफी अच्छा होता है। लहसुन के बीज की कीमत की बात करें, तो वो प्रति हेक्टेयर करीब 1 लाख रुपये है। हालांकि इसका प्रोफिट आपका लाखों तक भी पहुंच सकता है। प्रति हेक्टेयर से आपको प्रोडक्शन 200 क्विंटल लहसुन की पैदावार मिलेगी। दरअसल लहसुन की फसल आसानी से 30-50 रुपये प्रति किलो तक बिक जाती है। वहीं अगर आपकी फसल 40 रुपये के हिसाब से बिकती है तो 130 क्विंटल की पैदावार से आपको 5.2 लाख रुपये की कमाई होगी। इसमें से अगर सवा लाख रुपये लागत निकाल दें तो भी आपको 4 लाख रुपये का मुनाफा होगा।

Related Articles

Back to top button