Betul News : दीवारों पर चिपकाए पोस्टर, लिखा है- सावधान यह घोड़ी पागल है; तीन लोगों को और काटा
Betul News: Posters pasted on the walls, it is written - Be careful, this mare is crazy; cut three more people

मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Betul News : बीते एक सप्ताह से ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में एक काले भूरे रंग की घोड़ी उत्पात मचा रही है। यह घोड़ी पागल हो गई है। अब तक इस घोड़ी ने दर्जन भर लोगों को काट लिया है और एक व्यक्ति का पैर तोड़ दिया। जिसे प्राइवेट अस्पताल ने 90 हजार ऑपरेशन का खर्च बता दिया है।
इस घोड़ी को लेकर लोगों को सतर्क करने के साथ ही प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने बैतूल अपडेट ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद इस घोड़ी से पूरी तरह छुटकारा पाने तो अभी तक कोई पहल नहीं हुई है, लेकिन लोगों को सतर्क करने की पहल ग्राम पंचायत ने की है। (Betul News)
बैतूल अपडेट में समाचार प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत ने ग्राम में दीवारों पर पोस्टर चिपका दिए है। इन पोस्टरों पर लिखा है- सावधान यह घोड़ी पागल हो गयी है। इससे दूरी बनाए रखे। यह पोस्टर लगाए जाने से अब बाहर से आने वाले लोगों को भी इसके बारे में जानकारी मिल रही है और वे इससे सतर्क रह रहे हैं। (Betul News)
उल्लेखनीय है कि प्रकाश जैन नामक युवक दो दिन पूर्व घर से दूध लेने डेयरी पर आया और रोजाना की तरह पन्नी में दूध लेकर जा रहा था। वहीं पर घोड़ी भी खड़ी थी। उसने अचानक प्रकाश को लात मार दी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। घोड़ी पुन: वापस आई और दोबारा उसे लात मारी। जिससे जैन की हड्डी टूट गई है। उसे परिजनों द्वारा प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसे 90 हजार ऑपरेशन का खर्च बताया गया है। (Betul News)
- Read Also : New Bhajan: श्री नारायण के भजन को सुनने से मन को मिलता है सुकून ‘पता नहीं किस रूप में आकर’….
इधर घोड़ी का उत्पात गांव में जारी है। आज 20 नवम्बर को भी इसने 2 महिलाओं को काट दिया। बैतूल के ओझाढाना की दो महिलाएं पन्नी बीन रही थी। उन्हें भी इस घोड़ी ने कुत्ते के जैसे भोंकने की आवाज निकाल कर काट दिया। ग्रमीणों ने बताया कि इस घोड़ी को पूर्व में पागल कुत्ते ने काटा है। इसलिए यह पागल होकर कुत्ते के जैसा बर्ताव कर लोगों को काट और मार रही है। उन्होंने इस घोड़ी से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है। (Betul News)



