बैतूल अपडेट

Government Job Scam: सरकारी नौकरी के नाम पर 27 लाख की ठगी, बिहार-एमपी के आरोपी गिरफ्तार

Government Job Scam: मध्यप्रदेश के बैतूल में पुलिस ने सरकारी नौकरी का झांसा लाखों की ठगी करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में बैतूल पुलिस ने एमपी और बिहार के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

एसपी वीरेंद्र जैन ने पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को इस पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी श्री जैन ने बताया कि फरियादी पंकज नायक पिता शेषराम नायक, उम्र 41 वर्ष, निवासी चन्द्रशेखर वार्ड, बैतूल ने इस मामले में पुलिस को रिपोर्ट दी थी।

नौकरी दिलाने का दिलाया भरोसा

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी अश्विन पिता दिनेश धोटे, उम्र 32 वर्ष, निवासी गोठी कॉलोनी, चक्कर रोड, बैतूल ने स्वयं को उच्च अधिकारियों से संबंध रखने वाला बताकर सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। अश्विन ने फरियादी से कहा कि वह उसकी पत्नी पूनम जो कि वकील है को शासकीय वकील (एडीपीओ) की नौकरी लगवा देगा।

Government Job Scam: सरकारी नौकरी के नाम पर 27 लाख की ठगी, बिहार-एमपी के आरोपी गिरफ्तार

कुल इतनी राशि ले चुका आरोपी

इस विश्वास में फरियादी ने अपने पास की व रिश्तेदारों से राशि एकत्र कर शुरुआत में लगभग 5 लाख रुपये दिए। रुपए लेने के बाद आरोपी ने कहा कि चयन हेतु और पैसे लगेंगे। अन्य लोगों की भी नौकरी लगाने के नाम पर 26 अक्टूबर 2021 से 22 अप्रैल 2024 की अवधि में लगभग 27 लाख रुपये फरियादी ने आरोपी के बताए बैंक खातों में जमा किए।

मेडिकल परीक्षण हेतु भोपाल भेजा

आरोपी ने चयन पत्र और ज्वाइनिंग लेटर भी प्रदान किए तथा मेडिकल परीक्षण हेतु भोपाल भेजने की बात कही। आरोपी ने अन्य लोगों से भी शासकीय विभाग एनएचएम, पोस्ट ऑफिस, रेल्वे, महिला बाल विकास अधिकारी, फॉरेस्ट विभाग, पटवारी एवं एसबीआई बैंक आदि में फर्जी नौकरी लगाने के नाम पर रूपये ठगे थे। चयन पत्र और ज्वाइनिंग लेटर भी प्रदान किए तथा मेडिकल परीक्षण हेतु भोपाल भेजने की बात कही।

Government Job Scam: सरकारी नौकरी के नाम पर 27 लाख की ठगी, बिहार-एमपी के आरोपी गिरफ्तार

चयन पत्र और ज्वॉइनिंग लेटर निकले फर्जी

आरोपी द्वारा दिए गए चयन पत्र और ज्वॉइनिंग लेटर फर्जी व अवैध निकलने पर फरियादी द्वारा आरोपी से जब पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी ने टालमटोल करते हुए धमकी दी कि पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। स्वयं को ठगा हुआ महसूस करने एवं धोखाधड़ी का शिकार होने पर फरियादी द्वारा 24 सितंबर 2025 को बैतूल गंज थाना पहुंचकर सूचना दर्ज करवाई गई।

छिंदवाड़ा जिले में भी ठगे लाखों रुपए

विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी अश्विन पिता दिनेश धोटे, निवासी गोठी कॉलोनी, चक्कर रोड, बैतूल द्वारा छिंदवाड़ा जिले में भी नौकरी लगने के नाम पर लोगों से लगभग 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है।

Government Job Scam: सरकारी नौकरी के नाम पर 27 लाख की ठगी, बिहार-एमपी के आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के विरूद्ध किया प्रकरण दर्ज

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया हैं। जिस पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 389/25, धारा 420 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी। आरोपी अश्विन पिता दिनेश धोटे से लगभग 5 लाख रुपए नगदी व 2 मोबाइल बरामद किए गए।

दो और आरोपियों के नाम आए सामने

प्रकरण के आरोपी अश्विन धोटे को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ दो सहयोगी अभिजीत उर्फ वेद प्रकाश निवासी भोपाल एवं आशीष उर्फ मानव निवासी पटना है। आरोपी ने फरियादी पंकज नायक से उसकी पत्नी पूनम नायक को शासकीय एडीपीओ बनाने के नाम से कुल 27 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन करने की बात स्वीकार की।

मानव ने दी थी फर्जी चयन सूची

आरोपी ने बताया कि मानव उर्फ आशीष ने उसे संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश भोपाल की चयनित सूची दी थी। जिसमें पूनम का नाम पांचवें नंबर पर था। बाद में उसे संजय एवं श्रीकांत त्रिपाठी ने भी नौकरी लगने के लिए पैसे दिए थे।

बिहार से गिरफ्तार दूसरा आरोपी

उसके बाद आरोपी मानव कुमार पिता स्वर्गीय अर्जुन सिंह उम्र 36 साल निवासी पटना को पटना से अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

पुलिस ने की लोगों से यह अपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन ने इस संबंध में जिलेवासियों से अपील की है कि-

  • सरकारी नौकरी में चयन केवल प्रतियोगी परीक्षाओं और मेरिट सूची से होता है। किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसे लेकर नौकरी दिलाने का दावा करना पूर्णत: गलत है।
  • ऐसे झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई किसी को न दें।
  • यदि कोई व्यक्ति आपसे पैसे मांगकर नौकरी या अन्य शासकीय कार्य कराने का वादा करता है तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाने या डायल-112 पर दें।
  • धोखाधड़ी और गबन जैसी वारदातों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button