RBI FD Rules 2022 : एफडी (फिक्स्ड डिपाजिट) के नियमों में RBI ने किए बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव

▪️ हरीश चौधरी, इंदौर
RBI FD Rules 2022 : फिक्स्ड डिपाजिट (FD) भारत में निवेशकों के बीच सब से लोकप्रिय निवेश साधनों में से एक है आज भी अधिकतर लोग FD में निवेश करते है क्युकि यह निवेशकों को ‘सुरक्षित’ और ‘गारंटीड रिटर्न’ प्रदान करता है। हाल के महीनों में, सरकारी और निजी दोनों बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा फिक्स्ड डिपॉज़िट ब्याज दरों में संसोधन किया गया है। इसके करण FD एक बार फिर निवेसकों की पहली पसंद में से एक बना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि FD से मिलने वाले ब्याज दर के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है? आइए जानते है RBI ने क्या बदलाव किए हैं।
FD को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों में बदलाव किया (RBI FD Rules 2022) है. इन बदलाव के बाद अगर मैच्योरिटी के बाद भी आपकी FD पर कोई क्लेम नहीं होता है और आपका पैसा बैंक के पास ही जमा रहता है, तो आपको FD पर ब्याज का नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब मैच्योरिटी पूरी होने के बाद अगर आप रकम का दावा नहीं करते हैं तो आपको उस पर कम ब्याज मिलेगा. अब आपको बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज के बराबर ही ब्याज मिलेगा। वर्तमान में, आमतौर पर बैंक में 5 से 10 साल की लंबी अवधि की FD पर 5% से अधिक ब्याज मिलता हैं। जबकि सेविंग अकाउंट पर यह ब्याज दर 3 फीसदी से 4 फीसदी के बीच है।
RBI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होती है और रकम का भुगतान या क्लेम नहीं किया जाता है और वह रकम बैंक के पास ही पड़ी रहती है। तो उस पर सेविंग अकाउंट के हिसाब से ब्याज दर या मैच्योर एफडी (FD) पर तय ब्याज दर, जो भी कम हो, दिया जाएगा। यह नियम सभी कमर्शियल बैंकों, स्माल फाइनेंस बैंकों, सहकारी बैंकों, स्थानीय क्षेत्रीय बैंकों में जमा पर लागू होंगे।
आएये इसे एक उदाहरण से समझते है मान लीजिए आपने 5 साल की मैच्योरिटी वाली FD करा ली है, जो आज मैच्योर हो गई है, लेकिन आप इस पैसे को नहीं निकाल रहे हैं, तो इस पर दो स्थितियां बनेगी. अगर FD पर मिल रहा ब्याज उस बैंक के सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज से कम है तो आपको FD से जो ब्याज मिल रहा था वह ब्याज मिलता रहेगा। और अगर FD पर अर्जित ब्याज बचत खाते पर अर्जित ब्याज से अधिक है, तो आपको परिपक्वता के बाद बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज दर ही मिलेगी।
पहले क्या था नियम | RBI FD Rules 2022
पहले जब आपकी FD मैच्योर होती थी और अगर आपने रकम को वापस नहीं लिया या क्लेम नहीं किया, तो बैंक आपकी FD को उसी अवधि के लिए बढ़ा देता था, जिस अवधी के लिए आपने पहले FD की थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब अगर मैच्योरिटी पर पैसा नहीं निकाला गया तो उस पर FD का ब्याज नहीं मिलेगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप मैच्योरिटी के तुरंत बाद पैसे निकाल लें। और आपको FD में पैसा रखना ही हे तो फिर से FD करा लें।



