मध्यप्रदेश अपडेट

Betul New Road: एक और सड़क को हरी झंडी, 8 करोड़ रुपये में होगा निर्माण

Betul New Road: बैतूल। जिला मुख्यालय बैतूल को सुन्दर और सुविधाजनक बनाने के लिए बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल द्वारा विशेष प्रयास कर करोड़ों रुपए के विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बैतूल शहर में सुलभ आवागमन के लिए नए सिरे से सड़कों का विस्तारीकरण एवं निर्माण करवाया जा रहा है।

बैतूल विधायक के प्रयासों से बैतूल नगर के सबसे व्यस्ततम मार्ग कारगिल चौक से अखाड़ा चौक गाड़ाघाट होते हुए ओल्ड एनएच 69 तक 7 करोड़, 89 लाख, 35 हजार रुपए की लागत से 2.70 किमी सड़क का निर्माण होगा। पांच वार्डों से गुजरने वाले इस व्यस्ततम मार्ग की चौड़ाई लगभग 10 मीटर रहेगी। साथ ही गाड़ाघाट मार्ग के नाले पर पुल का निर्माण भी किया जाएगा। सीमेंट-कांक्रीट, डामरीकृत सड़क निर्माण के साथ विद्युतीकरण, मार्ग के किनारे सोल्डर, सड़क सुरक्षा हेतु मार्किंग पट्टे, साईन बोर्ड का कार्य भी किया जाएगा।

जल्द शुरू होगा सड़क का निर्माण (Betul New Road)

बैतूल शहर के सर्वाधिक मार्गों में एक कारगिल चौक से अखाड़ा चौक होते हुए गाड़ाघाट ओल्ड एनएच 69 तक 2.70 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लोक निर्माण द्वारा करवाया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए 7 करोड़, 89 लाख, 35 हजार रुपए की तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृत मिलने के बाद टेंडर स्वीकृत हो गए हैं। जिसके बाद जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरु होगा। इस सड़क की चौड़ाई लगभग 10 मीटर रहेगी। कुछ स्थानों पर जगह की उपलब्धता कम होने पर चौड़ाई कम भी की जा सकती है।

पांच वार्डों से गुजरती है सड़क (Betul New Road)

उल्लेखनीय है कि 7.89 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली कारगिल चौक से अखाड़ा चौक होते हुए गाड़ाघाट ओल्ड एनएच तक 2.70 किमी की सड़क नपा बैतूल के महावीर, चंद्रशेखर, प्रताप, इंदिरा एवं अम्बेडकर वार्डों से गुजरती है। इस अति व्यस्ततम सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। ट्रैफिक के दबाव के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती थी। सड़क निर्माण होने से आवागमन सुलभ हो जाएगा।

मंदिर जाने वाले भक्तों की राह आसान (Betul New Road)

बैतूल शहर के उक्त व्यस्ततम मार्ग में लिंक रोड पर बड़ी संख्या में हॉस्पीटल, मेडिकल स्टोर्स, स्कूल, कोचिंग संस्थान सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थित है। साथ ही अखाड़ा चौक टिकारी में सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर स्थित है। जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों का मूव्हमेंट अधिक होने से अक्सर ट्रैफिक जाम लग जाता है। इस मार्ग का निर्माण होने से आवागमन सुलभ हो जाएगा। साथ ही हनुमान मंदिर जाने वाले भक्तों की राह भी आसान होगी।

पुल से बारिश में बाधित नहीं होगा आवागमन (Betul New Road)

इस मार्ग में गाड़ाघाट के समीप स्थित नाले पर पुल नहीं होने से बारिश में बाढ़ आने से आवागमन ठप हो जाता था। सड़क निर्माण के साथ ही गाड़ाघाट रोड पर पुल का निर्माण भी किया जाएगा। पुल निर्माण होनें से बारिश में आवागमन बाधित नहीं होगी। जिससे बैतूल शहर की कारगिल चौक, अखाड़ा चौक, गाड़ाघाट होते हुए ओल्ड एनएच 69 से कनेक्टिविटी आसान हो जाएगीे। (Betul New Road)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button