बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

युवा शिक्षक की जिद से हटा कचरे का ढेर, साफ सुथरी हुई जगह पर अब होगा पौधरोपण

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कि दूसरों को होने वाली तकलीफों और समस्याओं को ना सिर्फ महसूस करते हैं बल्कि उसके निराकरण के लिए दिन-रात एक भी कर देते हैं। ऐसे ही लोगों को जागरूक युवा कहा जाता है जो कि अधिकार के साथ-साथ उनके कर्तव्यों को भी भली भांति जानते हैं। ऐसे ही जागरूक युवा और कम्प्यूटर शिक्षक केतन चुरहे की पहल से मालवीय वार्ड में स्थित वर्षों पुराना घूड़े का ढेर ना केवल हटा बल्कि वह स्थान भी अब साफ सुथरा और चकाचक हो गया है। अब यहां पर श्री चुरहे द्वारा फलदार, छायादार और औषधि गुणों से भरपूर पौधों को लगाया जाएगा।

    वार्डवासियों ने की प्रशंसा
    नगर पालिका की ओम सांई संस्था के कर्मचारियों ने कम्प्यूटर शिक्षक केतन चुरहे के नेतृत्व में किए गए कार्य की सभी वार्डवासियों ने मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की है। वार्डवासियों ने कहा कि शिक्षक श्री चुरहे की पहल से ही वर्षों पुराना कचरा स्थल साफ व स्वच्छ हो सका है। अब यहां पर श्री चुरहे वार्डवासियों के सहयोग से शानदार ना सिर्फ पौधरोपण करेंगे बल्कि पौधों पालने की जिम्मेदारी भी लेंगे।

    पहले इस तरह लगा रहता था कचरे का ढेर।

    मंदिर के पीछे लगा रहता था कचरे का ढेर
    उल्लेखनीय है कि शहर के मालवीय वार्ड खंजनपुर शिव मंदिर के पीछे आवागमन वाले सीमेंट रोड पर कचरे का ढेर लगा रहता था। रहवासी इलाके में कचरे के ढेर से लगभग 3 ट्राली से अधिक मलबा वहाँ से हटाया गया है। मलबा इतना अधिक था कि नगरपालिका के कर्मचारियों को इस ढेर को हटाने के लिए 8 दिन लग गए। नगर पालिका परिषद बैतूल इस बारे में केतन चुरहे ने जानकारी दी तो नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनेलिया, ओम साईं संस्था के नरेंद्र लव्हाले ने तत्काल ही कचरे के ढेर को हटाने के निर्देश सफाई कर्मचारियों को दिए।

    स्वच्छता बनाए रखने की अपील
    मालवीय वार्ड में निवासरत केतन चुरहे द्वारा नगर पालिका के अधिकारियों एवं वेंडर राम सोनी से संपर्क साध कर कूड़ा घर को स्वच्छ एवं सुंदर मार्ग में तब्दील कर दिया है। जागरूक नागरिक केतन चुरहे ने रहवासी नागरिकों से अपील की है कि हमारे ही आवागमन वाले रास्ते में ही कचरे का ढेर लगाएंगे तो बाहर से आने वाले लोगों को हमारी गंदगी अलग ही नजर आएगी। उन्होंने कहा कि क्या हम हमारे घर के प्रवेश द्वार पर इसी तरह कचरे का ढेर लगाते हैं? उन्होंने वार्ड वासियों से कचरे को नगरपालिका द्वारा प्रदत्त सुविधा कचरा गाड़ी का उपयोग करने की सलाह दी है। और यदि कोई रहवासी नागरिक हटाए गए कूड़े में फिर से गंदगी फैलता है तो वह नगरपालिका द्वारा जारी जुर्माने का देय होगा।

    राम सोनी की टीम ने साफ किया कचरा
    नगर पालिका में पदस्थ कर्मचारी राम सोनी एवं उनकी टीम के सहयोग से वर्षों पुराने कचरे के ढेर को साफ कर दिया है। जिससे अब स्वच्छ मार्ग में तब्दील हो गया है। उनके अथक प्रयास से ही यह संभव हुआ है। उन्होंने रहवासी नागरिकों से अपील की है कि वह कचरे को कचरे गाड़ी में ही डाले। यदि मार्ग पर कचरे का ढेर लगाते हैं तो सीसीटीवी के माध्यम से हम कचरा डालने वाले नागरिकों से जुर्माना भी वसूलेंगे और जो उचित कार्यवाही नगरपालिका द्वारा की जा सकती है, वह भी की जाएगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button