मनोरंजन अपडेट

Jokes In Hindi : राजू के हाथ में नया फोन देखकर बबलू बोला- नया फोन कब खरीदा?

Jokes In Hindi : राजू के हाथ में नया फोन देखकर बबलू बोला- नया फोन कब खरीदा?
Jokes In Hindi : राजू के हाथ में नया फोन देखकर बबलू बोला- नया फोन कब खरीदा?

Jokes In Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। (Jokes In Hindi)

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Funny Jokes
Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Jokes In Hindi)

सोमू- तेरा भाई आजकल क्या कर रहा है?
बंटी- एक दुकान खोली थी,
पर अब जेल में है!
सोमू- वो क्यों?
बंटी- दुकान हथोड़े से खोली थी!

भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बाबा..
स्टूडेंट- ये ले मेरी B.A. की डिग्री रख ले..!
भिखारी- अब रुलाएगा क्या पगले…
तुझे चाहिए तो मेरी M.B.A. की रख ले..!

राजू के हाथ में नया फोन देखकर बबलू बोला- नया फोन कब खरीदा?
राजू- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है!
बबलू- गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
राजू- रोज कहती थी, मेरा फोन नहीं उठाते, आज मौका मिला तो उठा लाया!!

एक अंकल ने पिंटू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है?
पिंटू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है,
नदी जितना पढ़ पाते हैं, बाल्टी भर याद होता है,
गिलास भर लिख पाते हैं, चुल्लू भर नंबर आते हैं,
उसी में डूब कर मर जाते हैं।

पिंटू पार्टी से रात को देर से घर गया।
अगले दिन दोस्तों ने उससे पूछा- बीवी ने कुछ कहा तो नहीं?
पिंटू- नहीं कुछ खास नहीं…ये दो दांत तो मुझे वैसे भी निकलवाने थे।

डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बब्लू- टीचर के लिए 
डॉक्टर- पर क्यों?
बब्लू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं….

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले (Hindi Jokes) वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button