बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Mrs India Globe: मिसेज इंडिया ग्लोब हेमा बैजल 25 को घोड़ाडोंगरी आएंगी, इस समारोह में होंगी शामिल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    यूनिवर्सल टाइटेनिक इंडियन ब्यूटी, मिसेज इंडिया ग्लोब, मिसेज दिल्ली एनसीआर एवं एडमिरा मिसेज आगरा रह चुकी हेमा बैजल 25 मार्च को बैतूल के घोड़ाडोंगरी आएंगी। वे यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था जन परिषद के घोड़ाडोंगरी चैप्टर के स्थापना समारोह में विशिष्टि अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

    जन परिषद घोड़ाडोंगरी चैप्टर के अध्यक्ष विशाल बत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि घोड़ाडोंगरी चैप्टर का स्थापना समारोह 25 मार्च को दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें सुश्री हेमा बैजल के अलावा जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव एवं प्रांतीय सचिव नितिन श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

    गौरतलब है कि जन परिषद अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है जो कि गत 33 वर्षोंं से सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ-साथ कई ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर आठ अंतर्राष्ट्रीय कॉंफ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय देश में 165 एवं विदेशों में 6 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवं सामाजिक सुधार के कार्यों का मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय, सामाजिक एवं राष्ट्रीय दृष्टिकोण है।

    जन परिषद के अध्यक्ष मप्र के पूर्व डीजीपी एनके त्रिपाठी द्वारा पिछले दिनों घोड़ाडोंगरी चैप्टर की घोषणा करते हुए विशाल बत्रा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 25 मार्च को घोड़ाडोंगरी चैप्टर का स्थापना समारोह है। जिसमें शिरकत करने के लिए सुश्री हेमा बैजल, रामजी श्रीवास्तव एवं नितिन श्रीवास्तव घोड़ाडोंगरी पधार रहे हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button