बड़ी खबरेंदेश/विदेशब्रेकिंग न्यूज

Dance with Sword : अब भाजपा जिलाध्यक्ष का दिखा नया अंदाज, हाथों में तलवार लिए जमकर किया डांस


• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी विभिन्न पर्वों पर होने वाले आयोजनों में पूरी आस्था के साथ शामिल होते हैं। इस दौरान वे पूरी तरह एक श्रद्धालु बन जाते हैं वे सभी गतिविधियां भी उत्साह से करते हैं जो खुशी में एक आम श्रद्धालु करते हैं। यही कारण है कि विशिष्ट होते हुए भी एक आम श्रद्धालु की भांति इन गतिविधियों में शामिल होने से वे सहज ही आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं।

कोरोना के कहर और प्रतिबंधों से मुक्ति के बाद इस बार जिला मुख्यालय समेत जिले भर में हनुमान जयंती का पर्व भी पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस बार जिला मुख्यालय पर इस आयोजनों का दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य (बबला) शुक्ला सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। कुछ समय पूर्व पार्टी के एक आयोजन में अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन उन्होंने किया था। वहीं इस बार हाथों में तलवार लेकर डांस करते हुए वे सभी के आकर्षण का केंद्र बन गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष बबला ने गाया… मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू…?

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में इस बार जगह-जगह से शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना और आरती के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शहर के गंज क्षेत्र में वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिज़र हुसैन, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्र, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध, समाजसेवी मनोज भार्गव, विवेक भार्गव, देवेंद्र परिहार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में भगवान की झांकी की पूजा-अर्चना और आरती की। इसके साथ ही शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का भी स्वागत किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला का अलग ही रूप देखने को मिला। शोभायात्रा में वे भी अपने आप को रोक नहीं पाए और श्रद्धालुओं के आग्रह पर हाथों में तलवार लेकर जमकर झूमते नजर आए। शोभायात्रा में काफी देर तक वे झूमते रहे।हनुमान जयंती पर शंकर नगर भग्गूढाना समिति ने यह शोभयात्रा निकाली थी। इस शोभायात्रा में भगवान राम, हनुमान जी और पर्यावरण संदेश को लेकर आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। गंज पर इसी शोभायात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला झूमते नजर आए। श्री शुक्ला को झूमते-नाचते देखकर अन्य श्रद्धालुओं का जोश भी दोगुना हो गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button