IAS success Story: पढ़ाई में मन नहीं लगने के बावजूद भी अपने दम पर लगातार दो बार पास की यूपीएससी परीक्षा
IAS Success Story, Career, IAS Officer, Success Story, Upsc exam, सरकारी नौकरी, Success Story, UPSC Success Story, IAS Officer Kumar Anurag,

IAS success Story (Kumar Anurag): देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज परीक्षा मानी जाती है। हर साल इस परीक्षा में लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स शामिल होते हैं, जिसके चलते इस परीक्षा में कॉम्पिटिशन और भी बढ़ जाता है। इसलिए यहां जल्द सफलता पाने के लिए बेहतर तैयारी करने की जरूरत होती है। इस परीक्षा को पास करने वाला हर एक कैंडिडेट और उसकी कहानी अपने आप में खास है। जो भी इस परीक्षा को पास करता है, उसका तजुर्बा हर एक तैयारी करने वाले शख्स के काम का है। आईएएस कुमार अनुराग (Kumar Anurag) की कहानी, जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था, लेकिन फिर भी उन्होंने दो बार UPSC परीक्षा पास की।

बिहार के रहने वाले हैं अनुराग कुमार
आईएएस अनुराग कुमार Success Story of IAS Anurag Kumar बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी 8वीं तक की पढ़ाई हिंदी मीडियम से की 8वीं के बाद उनका एडमिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ। यहां उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अनुराग ने कक्षा 10वीं की पढ़ाई के दौरान कड़ी मेहनत की और बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी अंक हासिल किए।
अनुराग 12वीं में मैथ व ग्रेजुएशन में हुए थे फेल
बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले अनुराग की आठवीं तक की पढ़ाई हिंदी मीडियम से हुई। जिसके बाद उन्हें अंग्रेजी मीडियम में दाखिला दिला दिया गया और इस दौरान उन्हें काफी दिक्कतें आईं। अनुराग ने बताया कि वह शुरू से एक एवरेज स्टूडेंट थे, लेकिन अगर एक बार वह मन में कुछ करने का निश्चय कर लेते तो उसे हासिल करके ही दम लेते थे। इन्होंने अपनी दसवीं की पढ़ाई के लिए खूब मेहनत किया और उसमें 90% अंक हासिल किया।
वहीं 12वीं कक्षा में यह मैथ्स प्री बोर्ड के एग्जाम में असफल हो गए। इन्होंने फिर एक अलग उत्साह से तैयारी की और 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किये। इसके बाद उन्हें दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला मिल गया। अनुराग की जिंदगी में यह ऐसा दौर था जब वो एक छोटे शहर से देश की राजधानी में आए थे, यहां पर उनका मन पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं लगता। वे मौज मस्ती में जीने लगे। नतीजा यह हुआ कि वे अपनी ग्रेजुएशन में कई सब्जेक्ट में फेल हो गए। इसके बाद जब उन्हें घर से डांट पड़ी तो उन्होंने किसी तरह ग्रेजुएशन की और पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला ले लिया।

दो बार पास की परीक्षा (IAS Success Story)
अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते समय अनुराग ने यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने का फैसला लिया। उन्होंने पूरी लगन और मेहनत से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। अनुराग ने मन लगाकर पढ़ाई की, नोट्स बनाए और अपना शत-प्रतिशत दिया. उन्होंने 2017 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्वालीफाई किया और 677 रैंक हासिल की। लेकिन वह अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं थे, जिसके बाद अनुराग ने एक और प्रयास किया और 2018 की UPSC CSE परीक्षा में 48 वीं रैंक हासिल की।



