बैतूल अपडेट

Girls ITI Betul Admission 2025: गर्ल्स आईटीआई में छात्र भी ले सकेंगे प्रवेश, 10 ट्रेडों के लिए शुरू हुए आवेदन

Girls ITI Betul Admission 2025: बैतूल। शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में संचालित 10 ट्रेडों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इस संस्था में संचालित इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंफार्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नालॉजी एण्ड सिस्टम मेंटेनेंस, मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेअर दो वर्षीय पाठ्यकम है।

इसी प्रकार स्वींइग टेक्नोलॉजी, फ्लोरीकल्चर एण्ड लेण्ड स्केपिंग, स्टेनो अंग्रेजी, स्टेनो हिन्दी कोपा एवं आफिस असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर एक वर्षीय पाठ्यक्रम है। संस्था प्राचार्य रेवाशंकर पंडाग्रे ने बताया कि संस्था में अभी तक 80 प्रतिशत प्रवेश पूर्ण हो चुके है।

22 अगस्त तक लिया जा सकेगा प्रवेश (Girls ITI Betul Admission 2025)

शेष रिक्त सीटों के लिये सीएलसी राउण्ड के तहत नवीन रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग, त्रुटि सुधार 18 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक होगा। इस राउण्ड में पुरूष आवेदक भी आवेदन कर सकेंगे। समस्त आवेदकों को इस सीएलसी राउण्ड में भाग लेने के लिये पुन: च्वाईस फिलिंग करना अनिवार्य है। पूर्व में की गयी सभी च्वाईस फिलिंग समाप्त कर दी गयी है। केंडीडेट स्वेच्छा से अधिकतम 5 च्वाईस फिलिंग कर सकेंगे।

26 अगस्त को जारी होगी मेरिट सूची (Girls ITI Betul Admission 2025)

उन्होंने बताया कि 25 अगस्त 2025 को संस्था में आवेदक स्वयं उपस्थित होकर किसी एक आईटीआई की किसी एक व्यवसाय के लिये उपस्थिति दर्ज करना होगा। उपस्थिति के आधार पर दिनांक 26 अगस्त 2025 को मेरिट सूची जारी होगी एवं दोपहर 12 बजे से प्रवेश दिया जायेगा।

छात्रावास के साथ छात्रवृत्ति भी मिलेगी (Girls ITI Betul Admission 2025)

यह संस्था मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए एकलव्य योजना अंतर्गत संचालित है, जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं के लिये भोजन सहित छात्रावास एवं 1 हजार रूपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध है। इस संस्था में उपलब्ध 10 व्यवसायों मे से स्वीइग टेक्नोलॉजी के लिए योग्यता आठवीं उत्तीर्ण है। शेष सभी नौ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

इन विभागों में नौकरी के मिलते अवसर (Girls ITI Betul Admission 2025)

फ्लोरीकल्चर एवं लेण्डस्केपिंग व्यवसाय स्वरोजगार एवं रोजगार के लिये एक अच्छा ट्रेड है। इसी प्रकार अंग्रेजी माध्यम या अंग्रेजी के अच्छी जानकार छात्राओं के लिये स्टेनो अंग्रेजी ट्रेड एक रोजगार परक अवसर है। हाईकोर्ट, एसएससी, रेल्वे आदि में नौकरी का अवसर प्राप्त होगा। (Girls ITI Betul Admission 2025)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button