मध्यप्रदेश अपडेट

Pakistan National Animal: सांपों को चबा चबाकर खाती हैं ये बकरी, पाकिस्तान की हैं राष्ट्रीय पशु

Pakistan National Animal, India pakistan war, Islamic Terrorism, Pakistan army, Pakistan ISI, Terrorism In India, Markhor eats snake

Pakistan National Animal: सांपों को चबा चबाकर खाती हैं ये बकरी, पाकिस्तान की हैं राष्ट्रीय पशु

Pakistan National Animal: मार्खोर पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु है, जो हिमालयन क्षेत्र में पाई जाती है। इस पशु का वैज्ञानिक नाम काप्रा फलकोनेरी (Capra falconeri) है । इसे screw horn goat भी कहते हैं और पाकिस्तान में पश्तूनों के मध्य बोली जाने वाली भाषा पश्तो में इसे मारगुमी कहते हैं । यह जीव एशिया के पश्चिमी एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के आसपास पाया जाता है।

माना जाता है कि ये सांपों की दुश्मन होती है। उन्हें चबाकर फेंक देती है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने तो सांप चबाती मार्खोर बकरी को अपना प्रतीक चिन्ह बनाया हुआ है। ये पशु पाकिस्तान का नेशनल एनीमल भी है। आइए जानते हैं इस बकरी के बारे में (Pakistan National Animal)….

Pakistan National Animal: सांपों को चबा चबाकर खाती हैं ये बकरी, पाकिस्तान की हैं राष्ट्रीय पशु पाकिस्‍तान का राष्‍ट्रीय पशु है मार्खोर (Pakistan National Animal)

दरअसल मार्खोर एक फ़ारसी शब्द है जिसका अर्थ होता “सांप खाने वाला” या “सांप-हत्यारा।” लोककथाएं कहती हैं कि ये जानवर कथित तौर पर अपने सर्पिल सींगों से सांपों को मारने और फिर सांपों को खा जाने में सक्षम है। लोग ये भी मानते हैं कि यह सर्पदंश से जहर निकालने में मदद करता है। हालांकि मार्खोर द्वारा सांपों को खाने या उन्हें सींगों से मारने का कोई प्रमाण नहीं है। लेकिन एक सच्चाई जरूर है। मार्खोर जहां भी सांप को देख लेता है, उन्हें अपने शक्तिशाली खुरों से मार देता है। कई बार सांप को मारने के लिए अपनी घुमावदार मजबूत सींगों का भी इस्तेमाल करता है। माना जाता है कि जहां मार्खोर रहते हैं, वहां सांप नजर नहीं आते।

मार्खोर पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु और आईएसआई का आधिकारिक प्रतीक चिह्न है। मार्खोर की ऊंचाई 45 इंच तक होती है, जबकि लंबाई 73 इंच और वजन 110 किग्रा तक होता है। ये 2,000 से 11,800 फीट की ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में सबसे ज्‍यादा पाए जाते हैं। ये जीनस कैपरा की प्रजातियों में सबसे ऊंचे होते हैं। वहीं, लंबाई और वजन में साइबेरियाई आइबेक्स से ज्‍यादा होते हैं। इनके कॉर्क स्क्रू की तरह यानी घूमे हुए सींग होते हैं, जो ऊपर की ओर फैलते हैं। मार्खोर जहरीली सांपों को आसानी से मारकर चबा जाता है। इसीलिए आईएसआई के लोगो में मार्खोर को सांप चबाते हुए दिखाया गया है।

आमतौर पर ये झुंड में रहते हैं। झुंड में मार्खोर की औसत संख्या 09 के आसपास होती है। इसमें मादाएं और बच्चे शामिल होते हैं। हालांकि, संभोग के मौसम के दौरान इनकी संख्या 30-100 तक हो सकती है। वैसे इनकी आबादी शिकार के कारण घटती जा रही है। शिकारी उनके अनोखे सींगों के कारण उनका अवैध शिकार करते हैं।

Pakistan National Animal: सांपों को चबा चबाकर खाती हैं ये बकरी, पाकिस्तान की हैं राष्ट्रीय पशुक्या है मार्खोर की खासियत (Pakistan National Animal)

ISI के लोगो में दिखाया गया मार्खोर पूरी तरह से अलग रहकर अपना काम करता है। मार्खोर का अन्य जानवरों के मुकाबले जीवन को लेकर अलग दृष्टिकोण हैं। ये जानवर अपनी पुरानी शर्तों के हिसाब से डिसिजन लेता है और ये सामने वाले को देखकर क्रूर और कट्टरपंथी हो जाता है।

कहा जाता है कि मार्खोर को मौत मंजूर है, लेकिन घर और परिवार से किसी तरह का समझौता मंजूरी नहीं है। मार्खोर की ही तरह ये ISI भी बदले हुए वातावरण के अनुकूल खुद को नहीं ढालती है। ये एजेंसर अपने देश और राजनीतिक हितों के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button