वायरल अपडेट

World Suicide Plant: मौत का पौधा! छूने वाले की पक्‍का हो जाती है मौत, दिख जाए तो बच के रहे

World Suicide Plant,ajab gajab, anokhi khabre, dilchasp, electric plant, jara hatke, latest dhamaal, latest news, latest updates, plants, taja samachar, viral khabre, viral news,

World Suicide Plant: मौत का पौधा! छूने वाले की पक्‍का हो जाती है मौत, दिख जाए तो बच के रहे
Source: Credit – Social Media

World Suicide Plant:  धरती पर पाए जाने वाले कई अनोखे और रहस्यमयी पेड़-पौधे हैं, जिनको लोग हरियाली के लिए लगाते हैं। ये पेड़-पौधे पर्यावरण के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत ज़रूरी संसाधनों में से एक हैं। मानव जीवन का अस्तित्व भी इन्हीं की वजह से है। वहीं इस दुनिया में कई ऐसे पेड़-पौधे भी पाए जाते हैं जो बेहद जहरीले और खतरनाक होते हैं। वे किसी की भी पल भर में जान ले सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही बेहद खतरनाक और जहरीले पौधे के बारे में बता रहे हैं।

होता है इतना ज्‍यादा दर्द (World Suicide Plant)

इस पौधे के बारे में पॉइज़न गार्डन के टूर गाइड जॉन क्नॉक्स ने बताया कि ये बेहद खतरनाक है। पौधे के पत्तों से छोटे-छोटे नीडल्स जैसे बाल उगे होते हैं। अगर ये इंसान की बॉडी से टच भी हो जाते हैं तो अगले बीस से तीस मिनट तक उसे बेहद दर्द का सामना करना पड़ता है। दर्द का लेवल वो होता है कि इंसान उसे सहने से अच्छा मर जाना पसंद करता है। जॉन के मुताबिक़, इसके टच से बिजली के झटके के साथ ही पूरी बॉडी में आग लगने जैसी फीलिंग आती है। इसे 1866 में ढूंढा गया था। तब इसकी चपेट में एक जानवर आ गया था जो सिर्फ दो ही घंटे में मर गया था।

कई लोग हो चुके हैं इसका शिकार

इस पौधे का अब तक कई लोग शिकार बन चुके हैं। जो भी इस पौधे के संपर्क में आया, उसने बॉडी पर रैशेस की शिकायत की। इसके अलावा सूजन और रात में सो ना पाने की भी शिकायत देखी गई। एक खबर के मुताबिक, एक शख्स इसकी चपेट में आने के बाद इतने ज्यादा दर्द से गुजरा कि उसने खुद को गोली मार ली। अब इस पौधे को पॉइजन गार्डन में उगाया गया है। इस गार्डन में सौ से ज्यादा खतरनाक और जहरीले पौधे मौजूद हैं। लोग यहां इन्हें देखने के लिए आते हैं।

दर्द से पागल शख्स ने खुद को मारी गोली

एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दर्द से पागल होने के बाद खुद को गोली मार ली थी क्योंकि उसने पौधे का इस्तेमाल टॉयलेट पेपर के रूप में किया था। ऑक्सफोर्ड टीचर डेनिएल भी इसके खतरे का सामना कर चुके हैं। उन्होंने बताया, ‘अगर आप इसे छूते हैं तो यह सही नहीं होगा। अपने कोहनी तक लंबे दस्ताने के पीछे लगे कपड़े के माध्यम से इसका हल्का सा डंक मुझे भी लगा था लेकिन वह बिल्कुल सामान्य था जिससे मुझे कोई परेशानी नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button