Kia Sonet Facelift: धांसू फीचर्स के साथ नई Kia Sonet Facelift से कल उठेगा पर्दा, मारूति, निसान, Hyundai को मिलेगी कड़ी टक्कर
Kia Sonet Facelift: किआ अपनी नई एसयूपी (SUV) किआ सोनेट फेसलिफ्ट (Kia Sonet Facelift) को कल यानी 14 दिसंबर, 2023 को नए वर्जन के साथ लॉन्च करने वाली है। काफी लंबे समय से इस मॉडल के आने का इंतजार किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि सोनेट फेसलिफ्ट एसयूवी मॉडल में कई सारे फीचर्स में बदलाव देखने को मिल सकते है।
इस नई एसयूवी के दो टीजर जारी किए है, जिसमें एलईडी हेडलैंप क्लस्टर को दिखाया गया है, जो नई सेल्टोस से मिलती जुलती है। साथ ही नए एलईडी डीआरएल और एक अपडेटेड फ्रंट बम्पर हाउसिंग वर्टिकल फॉग लैंप भी दिखाते हैं, जबकि इसके फ्रंट ग्रिल को भी अपडेट किया गया है। आइए जानते हैं कि नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट (Kia Sonet Facelift) में ग्राहकों को क्या नया मिलने वाला है?
Kia Sonet Facelift: धांसू फीचर्स के साथ नई Kia Sonet Facelift से कल उठेगा पर्दा, मारूति, निसान, Hyundai को मिलेगी कड़ी टक्कर
Kia Sonet Facelift 2023 में होंगे ये बदलाव (Kia Sonet Facelift)
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नई Kia Sonet में LED DRLs मिल सकते हैं। साथ में LED Headlights भी मिल सकते हैं। साथ में नई सोनेट में फॉग लैम्प भी मिलेगा, जो ग्रिल के नीचे प्लेस होगा। इसके अलावा कार के बैक साइड की बात करें तो यहां सिक्वेंशियल LED टेल लाइट्स मिल सकती हैं।
नए टीजर में जानकारी मिलती है कि नई सोनेट में रिवाइज्ड ग्रिल मिल सकती है और Fang Shaped LED DRLs मिल सकती है। इसके अलावा इंटीरियर की बात करें तो कार में नया और अपडेटेड फर्नीचर और सीटिंग अरेन्जमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कार में क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी मिल सकता है।
Kia Sonet Facelift: धांसू फीचर्स के साथ नई Kia Sonet Facelift से कल उठेगा पर्दा, मारूति, निसान, Hyundai को मिलेगी कड़ी टक्कर
इंजन और कीमत (Kia Sonet Facelift)
किआ सोनेट फेसलिफ्ट के इंजन लाइनअप में मौजूदा मॉडल के समान 83bhp, 1.2L पेट्रोल, 120bhp, 1।0L टर्बो पेट्रोल और 116bhp, 1.5L डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा, साथ ही ट्रांसमिशन भी प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के समान होगा। नई किआ सोनेट की मौजूदा मॉडल लाइनअप की तुलना में थोड़ी ज्यादा कीमत होने की उम्मीद है, जो कि फिलहाल 7.79 लाख रुपये से 14.89 लाख रुपये के बीच है। नए मॉडल के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत लगभग 8 लाख रुपये होने का अनुमान है, जबकि टॉप एंड मॉडल की कीमत 15 रुपये से 15.50 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
Kia Sonet Facelift: धांसू फीचर्स के साथ नई Kia Sonet Facelift से कल उठेगा पर्दा, मारूति, निसान, Hyundai को मिलेगी कड़ी टक्कर
Kia Sonet Facelift में सेफ्टी
सेफ्टी की बात करें तो इस नई कार में ADAS फीचर मिल सकता है। कंपनी की ओर से जारी दूसरे टीज़र में जानकारी मिलती है कि नई सोनेट में डिजिटल इन्ट्रूमेंट कलस्टर मिल सकता है। टीज़र में पता चलता है कि नई कार में ADAS फीचर से लैस हो सकती है। वहीं कार में 10.25 इंच का डिस्प्ले, सनरूफ, 6 एयरबैग्स मिल सकते हैं।
हालांकि ये किआ सोनेट का फेसलिफ्ट वर्जन है, इसलिए कार के पावरट्रेन में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिल सकता लेकिन डीजल-MT कॉम्बो पावरट्रेन की वापसी हो सकती है। इसके अलावा कार में 360 डिग्री कैमरा भी मिल सकता है।