बैतूल अपडेट

Govansh Ki Taskari : पुलिस ने बचाए कत्लखाना ले जाए जा रहे 33 गोवंश, सात आरोपियों पर एफआईआर

Govansh Ki Taskari : बैतूल। बैतूल जिले की भैंसदेही पुलिस ने महाराष्ट्र के कत्लखाना ले जाए जा रहे 33 गौवंश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इन्हें जंगल के रास्ते पैदल ले जाया जा रहा था। गोवंश ले जा रहे आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में 7 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Govansh Ki Taskari : बैतूल। बैतूल जिले की भैंसदेही पुलिस ने महाराष्ट्र के कत्लखाना ले जाए जा रहे 33 गौवंश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इन्हें जंगल के रास्ते पैदल ले जाया जा रहा था। गोवंश ले जा रहे आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में 7 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को 12 मई की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात लोग 30-40 गाय-बछड़ों को जामझिरी तरफ से रस्सी से गले में जोड़ी बनाकर मारते-पीटते कच्चे रास्ते से परतवाड़ा महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे हैं।

इस सूचना पर थाना प्रभारी अंजना धुर्वे मय स्टाफ के मुखबिर द्वारा बताए स्थान पूर्णा नदी के पास घोगामा जोड़ गुदगांव-भैंसदेही मेन रोड पहुंची। जहां से गोवंश निकलकर परतवाड़ा महाराष्ट्र कच्चे रास्ते पर ले जाए जाना था। यहां पुलिस वाहन को झाड़ी में छिपाकर स्टाफ भी छिपकर बैठा रहा।

अंधेरे के कारण भागे आरोपी

थोड़ी देर बाद पाया गया कि 30-40 गौवंश को कुछ लोग मारते-पीटते क्रूरता पूर्वक हांकते हुए ला रहे थे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। अत्यधिक अंधेरा एवं बिजली-पानी का मौसम होने से गोवंश ला रहे आरोपी भागने में सफल हुए। (Govansh Ki Taskari)

एक-दूसरे से बंधे थे जोड़ी में 

पुलिस ने गोवंश की गिनती की तो कुल 33 नग गाय, बछड़े, बैल पाए गए। वे गले में रस्सी से एक-दूसरे से बंधे थे। जिन्हें अज्ञात आरोपी महाराष्ट्र कत्लखाना वध हेतु ले जा रहे थे। जब्त गौवंश को पूर्णा गौशाला में सुरक्षार्थ रखा गया। (Govansh Ki Taskari)

अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज (Govansh Ki Taskari)

पुलिस ने 7 अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 4, 6, 9 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम और 4,6,7 मध्यप्रदेश कृषि उपयोगी पशु संरक्षण अधिनियम का अपराध पाया जाने से एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। (Govansh Ki Taskari)

इनकी रही विशेष भूमिका (Govansh Ki Taskari)

उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक सुश्री अंजना धुर्वे, उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल, सहायक उप निरीक्षक अजय भाट, आरक्षक नारायण जाट, सुनील उइके, मनोज इवने, सुनील इवनाती की महत्वपूर्ण विशेष भूमिका रही। (Govansh Ki Taskari)

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button