धर्म/अध्यात्म अपडेट

Chaitra Navratri 2023: 22 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र, भूलकर भी न करें ये गलतियाँ, सौभाग्‍य बन जाता है दुर्भाग्‍य

Chaitra Navratri 2023: Navratri starting from March 22, do not make these mistakes even by mistake, good luck becomes bad luck

Chaitra Navratri 2023: 22 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र, भूलकर भी न करें ये गलतियाँ, सौभाग्‍य बन जाता है दुर्भाग्‍य

Chaitra Navratri 2023: यूँ तो हिंदू पंचाग के अनुसार साल भर में 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। जिनमे चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि महत्वपूर्ण हैं जबकि दो गुप्त नवरात्रि है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष से नवरात्रि की शुरुआत होती है। इसके साथ ही हिंदू नववर्ष भी शुरू हो जाता है। हिंदू नववर्ष के पहले दिन को हिंदू संवत्सर या फिर विक्रम संवत के नाम से जाना जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि का त्योहार 22 मार्च, बुधवार से शुरू होगा और इसका समापन 30 मार्च को होगा। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि में माता का पाठ करने से देवी भगवती की खास कृपा होती है। मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी माना जाता है। जो भक्त पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करता है उसे माता का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Chaitra Navratri 2023 : नवरात्रि में नहीं करने चाहिए ये काम

1. शराब-मांस का सेवन- नवरात्रि में मांस, मछली और शराब से परहेज करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

2. बाल या दाढ़ी कटवाना – नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने वालों को दाढ़ी, मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए। इस दौरान बच्चों का मुंडन कराना अशुभ होता है। ऐसा करने से माता नाराज हो सकती हैं।

3. प्याज और लहसुन से करें परहेज – नवरात्रि में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. इन्हें तामसिक भोजन की श्रेणी में माना जाता है। इसलिए नवरात्रि में इनका प्रयोग वर्जित है।

4. काले कपड़ों से रहें दूर- शुभ नवरात्रि में काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्य भी इस दौरान वर्जित होते हैं। नवरात्रि में साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

5. अखंड ज्योति-अगर आप नवरात्रि में कलश स्थापना कर रहे हैं या अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। साथी ही माता की चौकी में घर का कोई सदस्य भी होना चाहिए।

6. चमड़े की वस्तुओं का प्रयोग- नवरात्रि का व्रत रखने वालों को चमड़े की बेल्ट, जूते, बैग आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए। मंदिरों में दर्शन से पहले ही इन चीजों को फेंक दिया जाता है।

7. नाखून काटना- इन नौ दिनों में नाखून काटना भी वर्जित होता है। इसलिए नवरात्रि शुरू होने से पहले ही नाखून काट लेने चाहिए।

8. अन्न या नमक का सेवन – नवरात्रि में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। भोजन में कुट्टू का आटा, सामक के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाने की खिचड़ी और सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिए।

डिस्‍क्‍लेमर: ऊपर दी गई समस्‍त जानकारी सामान्‍य मान्‍यताओं पर आधारित है। बैतूल अपडेट इसकी पुष्टि नहीं करता है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button