BETUL SAMACHAR: नोटिस देकर रस्म अदायगी, नहीं हट रहा तालाब का अतिक्रमण, अब सरपंच ने लगाई कलेक्टर से गुहार
BETUL SAMACHAR: Paying the ceremony by giving notice, the encroachment of the pond is not being removed, now the sarpanch appealed to the collector

मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
BETUL SAMACHAR: विकासखंड बैतूल की ग्राम पंचायत सराड़ की आदिवासी महिला सरपंच शर्मिला परते ने कलेक्टर को लिखित आवेदन पत्र देकर ग्राम पंचायत सराड़ के परतवाड़ा मार्ग पर स्थित काशी तालाब की सरकारी भूमि पर मोडीढाना के एक ग्रामीण के द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। सरपंच शर्मिला परते ने बताया कि पटवारी हल्का नम्बर 26 में स्थित लगभग दो एकड़ सरकारी भूमि पर खेती की जा रही है। यह राजस्व नियमों का उल्लंघन है।
- Also Read : Wheat Price: आम लोगों को राहत! सरकार के इस फैसले से घट जाएंगे गेहूं के दाम, सस्ते दामों पर मिलेगा आटा
तहसीलदार बैतूल ने उक्त अतिक्रमण कारी को बेदखली का नोटिस भी दिया। लेकिन, तहसील में इसकी न जाने क्या सेटिंग है कि अनुविभागीय अधिकारी के हस्तक्षेप के बावजूद इसका सरकारी भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है राजस्व की चौपाल में भी यह मुद्दा अहम था। एसडीएम राजस्व ने तत्काल जेसीबी मशीन बुलवाकर इसे हटाने के लिए मौखिक रूप से कहा था। जिस पर ग्राम सरपंच ने जेसीबी मशीन भी बुलवाई, लेकिन तहसीलदार ने पुलिस बल न होने का हवाला देते हुए अतिक्रमणकर्ता को मानो अभयदान दे दिया।
सरपंच का कहना है इस अतिक्रमण को हटाने अब वह मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर हटाने की मांग करेगी। सरपंच का कहना है राजस्व अधिकारी इस अतिक्रमणकर्ता पर क्यों मेहरबान है यह पता नहीं, लेकिन यह मामला राजस्व अधिकारियों की सेटिंग का मालूम होता है। इसलिए इस तानाशाह अतिक्रमणकारी को बार-बार सिर्फ बेदखली के नोटिस दिए जा रहे हैं, उसे हटाया नहीं जा रहा है। सरपंच शर्मिला परते का कहना है अगर राजस्व अधिकारियों ने सप्ताह भर में अतिक्रमण नहीं हटाया तो वह मुख्यमंत्री से शिकायत करेगी।(BETUL SAMACHAR)



